एमपीपीएससी 2026 की तैयारी कैसे करें | MPPSC 2026 Ki Taiyari Kaise Kare

Table of Contents

S MMPPSC 2026 Ki Taiyari Kaise Kare

 

एमपीपीएससी (Madhya Pradesh Public Service Commission) केवल एक परीक्षा नहीं है—यह हजारों युवाओं के सपनों की वह यात्रा है, जो उन्हें “अधिकारी” कहलाने का गौरव देती है। अगर आपका लक्ष्य MPPSC 2026 है, तो यह लेख आपके लिए एक roadmap की तरह काम करेगा। इसमें हम जानेंगे MPPSC 2026 Ki Taiyari Kaise Kare—MPPSC Cut-off 2026 का संभावित MPPSC Exam Schedule, MPPSC Syllabus, और सबसे ज़रूरी, तैयारी की वह MPPSC Preparation Strategy जिससे सफलता निश्चित हो सके।

MPPSC Ki Eligibility 

 

        PCS MPPSC eligibility के नाम पे आपसे कोई खास य विशेष प्रकार की योग्यता की मांग नहीं करता है। MPPSC परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक (Graduation) है, जो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मान्य है।

 

  • शैक्षणिक योग्यता(Educational Qualifications): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री।

  • आयु सीमा(Age Limits):

    • सामान्य वर्ग के लिए (General category) : 21 से 40 वर्ष

    • आरक्षित वर्ग (Reserved Categories) : आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट

 

MPPSC 2026 PCS Exam Pattern 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा तीन चरणों में आयोग द्वारा आयोजित करायी जाती है। इन तीनों पड़ावो को पार कर लेने पर आप MPPSC PCS Officer बन पाते हैं।MPPSC परीक्षा के तीन चरण निम्नवत हैं:

    1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

  • यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट होता है।

  • इसमें दो पेपर होते हैं, दोनों वस्तुनिष्ठ (Objective Type/MCQs) होते हैं।

  • दोनों पेपर 200 marks के होते हैं।

पेपर विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय
Paper 1 सामान्य अध्ययन (General Studies) 100 200 2 घंटे
Paper 2 सामान्य अभिरुचि परीक्षण (CSAT) 100 200 2 घंटे
  • CSAT में न्यूनतम 40% अंक (SC/ST के लिए 30%) लाना अनिवार्य है।

  • यह चरण केवल qualifying होता है। इस पेपर के अंक final merit में नहीं जाड़े जाते।

    2. मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

  • मुख्य परीक्षा वर्णात्मक (Descriptive) होती है।

  • इसमें कुल 6 papers होते हैं।

पेपर विषय अंक समय
पेपर 1 सामान्य अध्ययन – I 300 3 घंटे
पेपर 2 सामान्य अध्ययन – II 300 3 घंटे
पेपर 3 सामान्य अध्ययन – III 300 3 घंटे
पेपर 4 सामान्य अध्ययन – IV 200 3 घंटे
पेपर 5 सामान्य हिंदी 200 3 घंटे
पेपर 6 निबंध लेखन (Essay Writing) 100 2 घंटे

कुल अंक = 1400 marks
मुख्य परीक्षा के अंकों को merit में शामिल किया जाता है।

    3. साक्षात्कार (Interview / Personality Test)

  • अंक: 175 अंक

  • इसमें उम्मीदवार की बौद्धिक क्षमता, व्यवहारिक ज्ञान, समसामयिक घटनाओं की समझ, नेतृत्व क्षमता आदि को परख कर मूल्यांकन किया जाता है।

Final Merit = 1400 (Mains) + 175 (Interview) = 1575 अंक

MPPSC 2026 Ki Taiyari Kab Se Kare 

बहुत से छात्र सोचते हैं—“अभी तो समय है, बाद में शुरू करेंगे।” लेकिन सच्चाई यह है कि MPPSC Syllabus बहुत व्यापक है, और आखिरी समय में पढ़ाई शुरू करने से केवल तनाव बढ़ता है। जैसे एक खिलाड़ी टूर्नामेंट से महीनों पहले अभ्यास करता है, वैसे ही एक सिविल सर्विस अभ्यर्थी को भी अपने concept, revision और answer writing पर धीरे-धीरे पकड़ बनानी पड़ती है। हमेशा याद रखिए कि “सफल वही होता है जो शुरुआत जल्दी करता है और बीच में नहीं रुकता।”

MPPSC Previous Year Cut-off (2021–2025)

इस परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले यह जानना जरूरी है कि MPPSC PCS Previous Year Cut-off का स्तर कहां जा रहा है।

वर्ष पद UR कटऑफ OBC SC ST
2021 283 154 148 142 132
2022 427 160 158 146 136
2023 29 162 158 152 142
2024 110 160 158 150 138
2025 158 158 154 148 140

 

एमपीपीएसी कटआफ ट्रेंड से स्पष्ट है – वैकेंसी घटने के बावजूद कटऑफ 160+ के आसपास स्थिर है। इसलिए 2026 के लिए आपका लक्ष्य कम से कम 165-170 अंक होना चाहिए ताकि आप सेफ ज़ोन में रहें।

MPPSC 2026 PCS Exam Date (संभावित)

  • नोटिफिकेशन: दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह (संभावना: 30–31 दिसंबर)

  • Prelims Exam: फरवरी 2026

  • Mains Exam: मई–जून 2026

यानि अक्टूबर 2025 से आपके पास लगभग 5-6 महीने MPPSC Preparation का golden period है, जो आपकी मेहनत का असली परीक्षण होगा।

MPPSC PCS 2026 Syllabus (पाठ्यक्रम)

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित MPPSC PCS Exam Syllabus निम्नवत है :-

Prelims Paper 1 (GS)

  1. भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम

  2. भारतीय संविधान और राजनीति

  3. अर्थव्यवस्था

  4. भूगोल (भारत + मध्य प्रदेश)

  5. सामान्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी

  6. करंट अफेयर्स

  7. मध्य प्रदेश की संस्कृति, साहित्य, और इतिहास

  8. पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन

  9. सामाजिक व्यवस्था

  10. सूचना प्रौद्योगिकी

Prelims Paper 2 (CSAT)

  • गणितीय योग्यता

  • तार्किक विश्लेषण (Reasoning)

  • सामान्य हिंदी और बोध क्षमता

ध्यान रखें – CSAT क्वालीफाइंग है, लेकिन GS पेपर ही मेरिट निर्धारित करता है।

MPPSC PCS 2026 BEST BOOKS

    प्रारंभिक परीक्षा के लिए:

  • NCERT की किताबें (6th-12th): इतिहास, भूगोल, विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र

  • Lucent’s – सामान्य ज्ञान

  • MP Current Affairs: MP सरकार की योजनाएं, MP के बजट, MP का इतिहास व भूगोल

  • Spectrum – आधुनिक भारत का इतिहास

  • Polity : M. Laxmikanth

  • Geography : GC Leong या NCERT

     करंट अफेयर्स के लिए:

  • दैनिक समाचार पत्र (Dainik Jagran, The Hindu)

  • MPPSC-specific monthly magazine (Chronicle, Drishti, Vision IAS)

MPPSC 2026 Ki Taiyari Kaise Kare 

एमपीपीएससी पीसीएस 2026 की समग्र तैयारी करने हेतु आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना है :-

1. सबसे पहले syllabus को समझें

हर टॉपर कहता है – “सिलेबस ही सफलता की पहली कुंजी है।” सिलेबस को प्रिंट करें, दीवार पर लगाएं, और हर विषय को ट्रैक करें कि क्या कवर हुआ और क्या बाकी है।

2. एक realistic study plan बनाएं

  • सुबह के 3 घंटे – GS और करंट अफेयर्स

  • दोपहर – MP विशेष और स्टैटिक विषय

  • शाम – MCQs और टेस्ट प्रैक्टिस

  • हर रविवार – मॉक टेस्ट + रिवीजन डे

“Consistency > Intensity.”
हर दिन थोड़ा पढ़ना 10 घंटे एक दिन में पढ़ने से कहीं ज्यादा असरदार है।

3. Prelims और Mains को साथ में पढ़ें

कई विद्यार्थी गलती करते हैं—केवल प्रीलिम्स पर फोकस करते हैं। लेकिन MPPSC 2026 Mains की तैयारी साथ में करने से प्रीलिम्स की नींव मजबूत होती है क्योंकि मेंस में डिटेल और विश्लेषण जरूरी है।

  • मेंस के लिए आंसर राइटिंग का अभ्यास शुरू करें।

  • हर टॉपिक के बाद एक 7 मार्कर या 2 मार्कर आंसर लिखने की आदत डालें।

  • फैक्ट्स + एनालिसिस + प्रेजेंटेशन—तीनों पर ध्यान दें।

4. Current Affairs रोज पढ़ें (डेली रिवीजन आदत बनाएं)

  • रोज 30 मिनट अखबार या ऐप से करेंट अफेयर्स पढ़ें।

  • महीने में एक बार संक्षिप्त नोट्स बनाएं।

  • करेंट अफेयर्स को GS टॉपिक्स से लिंक करें (जैसे पर्यावरण, भूगोल, राजनीति)।

“करेंट अफेयर्स केवल प्रीलिम्स नहीं, मेंस और इंटरव्यू—तीनों में काम आता है।”

5. Topic wise MCQs सॉल्व करें

किताब पढ़ने के बाद उसका टेस्ट लें।

  • यूनिट वाइज प्रश्न हल करें।

  • गलत प्रश्नों का नोट्स में रिकॉर्ड रखें।

  • हर 15 दिन में फुल लेंथ मॉक टेस्ट लगाएं।

इससे आपको अपनी कमजोरियाँ स्पष्ट दिखेंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

6. Notes बनाना और Mind-maps

  • हर विषय के शॉर्ट नोट्स बनाएं।

  • Flow Charts, Maps, Diagrams का प्रयोग करें – ये मेमोरी को मजबूत करते हैं।

  • नोट्स को हर सप्ताह रिवाइज करें।

7. Revision और PYQs (Previous Year Questions)

  • हर टॉपिक पढ़ने के बाद पिछले सालों के प्रश्न देखें।

  • पेपर का पैटर्न समझें – कौन से यूनिट से कितने प्रश्न आते हैं।

  • हर महीने एक बार पूरा GS पेपर लगाएं।

8. Mains Answer Writing – सफलता की रीढ़

  • दिन में एक प्रश्न लिखें।

  • समय सीमा तय करें (7 मार्कर = 7 मिनट)।

  • अपने उत्तर को इंट्रो–बॉडी–कन्क्लूज़न फॉर्मेट में लिखें।

  • मैप्स, डेटा, और रिपोर्ट्स का उपयोग करें।

9. Smart vs Hard Study

  • हार्ड स्टडी = बिना रणनीति के लगातार पढ़ना।

  • स्मार्ट स्टडी = लिंक बनाकर, समझकर, और प्रैक्टिस के साथ पढ़ना।

एक स्मार्ट स्टूडेंट दिन में 5 घंटे पढ़कर भी टॉपर बन सकता है, अगर वह सही दिशा में मेहनत कर रहा है।

10. Consistency – सबसे बड़ा मंत्र

पढ़ाई का असली दुश्मन अनुशासन की कमी है।

  • हर दिन 1% प्रगति करें।

  • मन ना लगे तो भी बैठिए, 10 मिनट पढ़िए—यही आदत सफलता बनाती है।

  • सोशल मीडिया, तुलना, और टालमटोल से बचिए।

“सफल वही है जो थककर भी नहीं रुकता।”

निष्कर्श: एमपीपीएससी 2026 की तैयारी कैसे करें

MPPSC का सफर कठिन ज़रूर है, लेकिन असंभव नहीं।
हर वर्ष सैकड़ों सामान्य परिवारों के विद्यार्थी अधिकारी बन रहे हैं।
अगर वे कर सकते हैं, तो आप भी कर सकते हैं।

“तू मेहनत कर, किस्मत खुद झुक जाएगी।”

इस लेख की सारी रणनीतियाँ आपकी मेहनत को दिशा देने के लिए हैं।
अब समय है — बहाने नहीं, बुक्स और भरोसे के साथ आगे बढ़ने का।

FAQs: MPPSC 2026 Ki Taiyari Kaise Kare से जुड़े सामान्य प्रश्न

Q1. MPPSC 2026 की तैयारी कब से शुरू करें?
👉 अक्टूबर 2025 से देर नहीं करनी चाहिए। कम से कम 6 महीने पहले से पढ़ाई शुरू करें।

Q2. क्या कोचिंग जरूरी है MPPSC क्लियर करने के लिए?
👉 जरूरी नहीं। सही गाइडेंस, स्टडी मटेरियल और कंसिस्टेंसी से सेल्फ-स्टडी से भी सफलता संभव है।

Q3. करेंट अफेयर्स कैसे पढ़ें MPPSC के लिए?
👉 रोज अखबार (दैनिक भास्कर या हिंदुस्तान टाइम्स), मासिक पत्रिकाएं और ऑनलाइन ऐप्स से डेली करंट अफेयर्स पढ़ें।

Q4. क्या CSAT मुश्किल होता है?
👉 नहीं। यह क्वालीफाइंग है, लेकिन मैथ्स और रीजनिंग की बेसिक प्रैक्टिस ज़रूरी है।

Q5. कितने अंक सुरक्षित माने जाएं प्रीलिम्स में?
👉 UR वर्ग के लिए 165+ अंक लाने की कोशिश करें ताकि आप सेफ ज़ोन में रहें।

This article is based on internet research, contents may not be 100% accurate, also do your own research before taking any decision or deciding anything.

Leave a Comment