इलाहाबाद हाई कोर्ट आरओ एआरओ 2025 की तैयारी कैसे करें | Allahabad High Court RO ARO 2025 ki taiyari kaise karein in hindi

     यदि आप उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट (इलाहाबाद हाई कोर्ट) के RO (रिवियू ऑफिसर / समीक्षा अधिकारी) और ARO (असिस्टेंट रिवियू ऑफिसर / सहायक समीक्षा अधिकारी) पद की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस लेख में हम RO ARO परीक्षा की पूरी जानकारी, सिलेबस, तैयारी की रणनीति, वेतन, पात्रता, बुक्स व Allahabad High Court RO ARO 2025 ki taiyari kaise karein in hindi के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे व आपकी इस परीक्षा को सफलता पूर्वक पास करने में मदद करने का प्रयास करेंगे।

1. RO ARO KYA HAI |आरओ एवं एआरओ का पद क्या है

RO (Review Officer / समीक्षा अधिकारी ) एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद है जो उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट के अंतर्गत कार्य करता है। इस पद का मुख्य कार्य न्यायिक प्रक्रियाओं में सहायता करना, केस रिकॉर्ड का सही तरीके से रखरखाव करना और कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करना होता है।

 RO ARO का मुख्य क्या काम होता है

 

समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारियों द्वारा किया जाने वाल कार्यव मुख्यत: निम्नवत है :-

• कोर्ट केस की फाइलों का रखरखाव करना व यह सुनिश्चित करना की सभी प्रकार की पत्राविलियाँ अपने उचित स्थान व दशा में रखी हुई हैं।

• न्यायिक दस्तावेजों की समीक्षा करना व उच्च अधिकारियों व न्यायाधीशों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों अथवा आदेशों का पालन करना।

• जिला न्यायालयों से संबंधित कार्यवाही को मॉनिटर करना। जैसा कि आप जानते हैं कि हर जिले में एक जनपद न्यायालय होता ही होता है व यह सभी जनपद न्यायालय किसी उच्च न्यायालय के अंतर्गत ही कार्य करते हैं। अत: इन सभी जिला / जनपद न्यायालयों से सम्बन्धित कार्यों को उच्च अधिकारियों व न्यायाधीशों के निर्देशों अनुसार माॉनिटर करने का कार्य भी समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारियो द्वारा किया जाता है।

• हाई कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करना। हाई कोर्ट द्वारा जो भी आदेश पारित किये जाते हैं उन सभी का पालन करना व उनके निर्देशों अनुसार कार्य करना RO ARO का मुख्य काम होता है।

2. RO ARO KAISE BANTE HAIN | आरओ एआरओ कैसे बनें

RO ARO बनने के लिए आपको उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा आयोजित परीक्षा पास करनी होगी। यह परीक्षा समय – समय पर चरणबद्ध तरीके से करायी जाती है।  इसके लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा:

      1. पात्रता मानदंड पूरा करें (शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा आदि)।

      2.आवेदन पत्र भरें (ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन आने पर)।

      3.लिखित परीक्षा पास करें (प्रीलिम्स, मेन्स)।

      4.टाइपिंग टेस्ट (यदि आवश्यक हो)।

      5.फाइनल मेरिट लिस्ट में सलेक्शन।

3. RO ARO KI PATRATA | आरओ एराओ की पात्रता

RO ARO exam eligibility काफी समान्य है इसमें आपको अलग से कोई विशेष योग्यता की आवश्यक्त नहीं है। RO ARO KI PATRATA निम्नवत है।

• शैक्षिक योग्यता | Educational Qualifications

    स्नातक (किसी भी विषय में) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से। कम्प्यूटर साईंस में डिप्लोमा / O LEVEL / CCC । 

• आयु सीमा | Age Limit

समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आयु सीमा कुछ इस प्रकार है :

      1.  RO: 21 से 35 वर्ष (अनुसूचित जाति/जनजाति को छूट)।

      2.  ARO: 21 से 35 वर्ष (अनुसूचित जाति/जनजाति को छूट)।

• आरओ एराओ के लिए टाइपिंग स्पीड | Typing Speed for Allahabad High Court RO ARO

आरओ एराओ के लिए टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी मे 25 WPM (शब्द प्रति मिनट) की होगी। आप प्रयास करें कि आपकी टाइपिंग स्पीड कमसे कम 30 WPM जिससे आपको परीक्षा में कोई भी समस्या का सामना न करना पड़े।

4. RO ARO KA PARIKSHA PATTERN (परीक्षा पैटर्न)

RO ARO KA PARIKSHA PATTERN चरण बद्ध तरीके से है। RO ARO परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। 

1. भाग-01 (मल्टिपल च्वाइस प्रश्न) 

भाग 1 की परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा देनी होगी। उक्त परीक्षा में आपसे कुल 200 प्रश्न 200 अंको के पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नो को हल करने हेतु आपको 180 मिनट अथवा 3 घंटों का समय दिया जाएगा।

2. टाइपिंग टेस्ट 

द्वितीय चरण में सभी अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट लिया जायेगा। उक्त टाइपिंग टेस्ट 50 अंको का होगा व टाइप करने हेतु सभी को 20 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। अभ्यर्थी को इन 20 मिनट में लगभग 500 शब्दों के किसी दिये गये अंग्रेजी के टेक्स्ट को लिखना होगा।

5. RO ARO KA SYLLABUS (सिलेबस)

RO ARO KA SYLLABUS 2 भागों मे बटा हुआ है। भाग -1 का पाठ्यक्रम निम्नवत है :-

भाग-I: 

Multiple Choice Questions (MCQs):

(A) सामान्य विज्ञान

(B) भारतीय इतिहास

(C) भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

(D) भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था और संस्कृति

(E) भारतीय कृषि, वाणिज्य और व्यापार

(F) जनसंख्या, पारिस्थितिकी और शहरीकरण (भारत के संदर्भ में)

(G) विश्व भूगोल और भारत का भूगोल और संसाधन

(H) वर्तमान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाएँ

(I) सामान्य योग्यता

(J) उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार, जीवन और सामाजिक परंपराओं से संबंधित विशेष ज्ञान

(K) स्नातक स्तर की सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी का ज्ञान

(L) कंप्यूटर का प्राथमिक ज्ञान।

 

भाग-II:

RO ARO KA SYLLABUS में भाग – II में कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण (typing test) एक उम्मीदवार को लगभग 500 शब्दों का एक अंग्रेजी पैराग्राफ प्रदान किया जाएगा जो कंप्यूटर पर उसी प्रारूप में type करना होगा।

6. RO ARO KA TYPING TEST | क्या टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य है

Allahabad High Court RO ARO 2025 ki taiyari kaise karein  में अक्सर अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल आता है कि क्या इलाहाबाद हाई कोर्ट आरओ एरओ में टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य है य नहीं, तो जी हाँ टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य है। इस typing test को pass करने के लिए आपको कम से कम अंग्रेजी में 30 WPM (शब्द प्रति मिनट) में टाइप करना चाहिए।

7. RO ARO KI SALARY (वेतन)

 

अब बात करते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट आरओ एरओ को कितना वेतन मिलता है ।
• RO (रिवियू ऑफिसर / समीक्षा अधिकारी): ₹47,600 – ₹1,51,100 (ग्रेड पे सहित)।
• ARO (असिस्टेंट रिवियू ऑफिसर / सहायक समीक्षा अधिकारी): ₹44,900 – ₹1,42,400 (ग्रेड पे सहित)।

 

8. इलाहाबाद हाई कोर्ट आरओ एरओ की तैयारी कैसे करें

 

1. Understanding develop करें

          इलाहाबाद हाई कोर्ट आरओ एरओ की तैयारी करते समय कोशिश करें कि जितना ज्यादा आप चीजों को समझ कर पढ़ेगे उतना ही ज्यादा आपको सभी चीजो को आपस में जोड़ने में आसानी होगी।

2. Current Affairs को नजरअंदाज न करें 

            Current Affairs Allahabad high court ro aro exam 2025 के लिए महत्वपूर्ण है। अक्सर  अभ्यर्थी साल की शुरुवात के बजाये परीक्षा के एक य दो माह पहले से करंट अफेयरस पढ़ना शुरू करते हैं जिससे उनकी करंट इवेन्टस की जानकारी आपस में जुड़ नहीं पाती व अधूरी रह जाती है। इसलिए आप यह कोशिश करें कि Allahabad high court ro aro exam 2025 की तैयारी शुरू करते ही रोज करंट अफेयरस जरूर पढ़े।

3. Mock Test जरूर दें

              अक्सर इलाहाबाद हाई कोर्ट आरओ एरओ परीक्षा 2025 की तैयारी करने वाले विद्यार्थी ये जरूर करते हैं कि वे अधिकांश समय अपना  syllabus पढ़ने में बिता देते हैं व सवाल करने पर उनका ध्यान नहीं रहता। इलाहाबाद हाई कोर्ट आरओ एरओ की तैयारी में आपको पढ़ने के साथ साथ पढ़ी गयी चीजों को अभ्यास करना अत्यंत जरूरी है। इसी जरूरत को पूरा करता है allahabad high court ro aro exam 2025 mock test जो आपको परीक्षा हाल जैसा वातावरण तैयार कर के देता है जिससे आप परीक्षा केन्द्र पर असली पेपर में भी बिना दबाव के सवाल कर पाएं।

4.  निरंतरता बनाकर रखें

                  Allahabad high court ro aro exam 2025 की तैयारी कफी लम्बे समय तक चलने वाली दौड़ के समान है जिसमें आपको तेज दौड़ने से ज्यादा धीमा ही सही लेकिन रोज दौड़ना है । विद्यार्थी अक्सर कुछ दिन काफी जोश में पढ़ते हैं व फिर कई दिनो तक पढ़ाई नहीं करते हैं। आपको यह चीज ध्यान रखनी है कि आप Allahabad high court ro aro exam ki taiyari में consistency को सबसे ज्यादा तवज्जू दें।

5.  अपने स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान

    आपने अक्सर अपने घर के बड़े बुजर्गों को यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि एक स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिश्क वास करता है। यह बात पूर्णतया सत्य है। चूकि आप Allahabad high court ro aro exam ki taiyari 2025 काफी लम्बे समय तक चलने वाली प्रक्रिया है जिस कारण से आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

8. RO ARO KI BEST BOOKS (सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें)

यदि आप भी जानना चाहते हैं कि इलाहाबाद हाई कोर्ट आरओ एरओ की तैयारी 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ किताबें कैनसी हैं तो Allahabad High Court RO ARO 2025 ki taiyari  तैयारी हेतु सबसे अच्छी किताबें निम्नवत हैं :-

 
1. हिंदी व्याकरण: लुसेंट/किरण प्रकाशन।

2. सामान्य ज्ञान: लुसेंट/अरिहंत।

3. तर्कशक्ति: R.S. अग्रवाल।

4. संविधान: लक्ष्मीकांत (भारतीय राजव्यवस्था)।

5. कंप्यूटर: अरिहंत कंप्यूटर बुक।

9. RO ARO KI TAIYARI KAISE KAREIN | टाइपिंग टेस्ट की तैयारी की रणनीति

Allahabad High Court RO ARO 2025 ki typing ki taiyari करने के लिए प्रतिदिन एक से दो घण्टे समय निकालकर अभ्यास करें । थोड़ा अभ्यास हो जाने के उपरान्त online portals पर timer लगाकर अभ्यास जरूर करें जिससे कि आपको असल परीक्षा में ज्यादा परेशानी न हो व सफलतापूर्वक परीक्षा पस हो जाएं।

10. ALLAHABAD HIGH COURT RO ARO KI VACANCY KAB TAK AYEGI | इलाहाबाद हाई कोर्ट की भर्ती कब तक आएगी

उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट RO ARO भर्ती हर 2-3 साल में निकलती है। अगली भर्ती 2025-26 में आने की संभावना है। अगर आप चाहे तो reference के लिए पिछली notification देख सकते हैं। 

11. RO ARO ACHI NAUKRI HAI YA NAHI | क्या यह एक अच्छी नौकरी है

 

     इसमें कोई दोराय नहीं है कि Allahabad High Court RO ARO का पद एक सम्मानजनक और स्थिर सरकारी नौकरी है। इसमें अच्छा वेतन, सुरक्षा और पदोन्नति के अवसर मिलते हैं। यदि आप न्यायिक प्रशासन में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प है व आपको यह मेरा सुझाव है कि आप जल्द से जल्द इलाहाबाद हाई कोर्ट आरओ एरओ 2025 की तैयारी शुरु कर दें।

12.Final Conclusion

     Allahabad High Court RO ARO 2025 परीक्षा की तैयारी के लिए सही रणनीति, नियमित अभ्यास और उचित किताबों का चयन जरूरी है। इस लेख में दी गई जानकारी आपकी तैयारी को और भी मजबूत बनाएगी। परीक्षा में सफलता के लिए मेहनत और धैर्य बनाए रखें व निरंतर प्रयास करना न छोड़ें आप अवश्य सफल होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

This article is based on internet research, contents may not be 100% accurate, also do your own research before taking any decision or deciding anything.

1 thought on “इलाहाबाद हाई कोर्ट आरओ एआरओ 2025 की तैयारी कैसे करें | Allahabad High Court RO ARO 2025 ki taiyari kaise karein in hindi”

Leave a Comment