IBPS PO Kaise Bane

IBPS PO Kaise Bane – पूरी जानकारी हिंदी में

अगर आप एक सुरक्षित, प्रतिष्ठित और अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो IBPS PO आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह हर साल लाखों उम्मीदवारों द्वारा दिया जाने वाला एक कॉम्पिटिटिव एग्जाम है, जो भारत के 11 सरकारी बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की भर्ती करता है। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपकी यह जानने में मदद करेंगे कि IBPS PO Kaise Bane

इस लेख में हम जानेंगे –

  • IBPS PO क्या होता है?

  • इसके लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

  • चयन प्रक्रिया कैसी होती है?

  • सिलेबस क्या होता है?

  • और सबसे जरूरी – IBPS PO Kaise Bane

 

IBPS PO Kaise Bane (IBPS PO क्या होता है)

IBPS PO यानी Institute of Banking Personnel Selection – Probationary Officer, एक entry level post है, जिसमें एक व्यक्ति को बैंक की विभिन्न ब्रांचों में ट्रेनिंग और सुपरवाइजरी जिम्मेदारियां दी जाती हैं। शुरुआत में ट्रेनी के रूप में काम करना होता है, लेकिन कुछ सालों में performance और departmental exams के आधार पर Manager Level तक प्रमोशन मिलता है।

IBPS PO के मुख्य कार्य:

  • अकाउंट्स की निगरानी (Accounts Monitoring)

  • ग्राहकों को सेवा देना (Customer Dealing)

  • ऋण का लेन देन (Loan Management)

  • टीम मैनेजमेंट (Team Management)

  • बैंकिंग नियमों की निगरानी (Bank Rules and Regulations implementation)

IBPS PO Kaise Bane (भर्ती कौन करता है)

IBPS हर साल एक कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP PO/MT) के माध्यम से भारत के कई प्रमुख सरकारी बैंकों में भर्ती करता है, जैसे:

  • पंजाब नेशनल बैंक

  • बैंक ऑफ बड़ौदा

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

  • केनरा बैंक

  • बैंक ऑफ इंडिया

यह परीक्षा लगभग हर साल आयेजित करायी जाती है। वर्तमान में इसकी वर्ष 2025 के लिए notification निकाला गया है।

IBPS PO Kaise Bane (योग्यता)

IBPS PO के लिए बनने की योग्यताएं व आयु सीमा निम्नवत हैं :-

Educational Qualifications (शैक्षणिक योग्यता):

  • किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (BA, BCom, BSc, BBA आदि) जरूरी है।

  • किसी विशेष विषय या प्रतिशत की कोई बाध्यता नहीं है।

  • ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तक डिग्री पूरी कर लें।

Age Limit (आयु सीमा):

  • Minimum Age (न्यूनतम उम्र): 20 वर्ष

  • Maximum Age (अधिकतम उम्र): 30 वर्ष

आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलती है:

  • SC/ST: 5 वर्ष

  • OBC (Non-creamy layer): 3 वर्ष

  • PWD: 10 वर्ष

  • Ex-Servicemen और अन्य: नियमों के अनुसार

IBPS PO Kaise Bane (परीक्षा पैटर्न)

IBPS PO की परीक्षा तीन चरणों में होती है:

  • प्रीलिम्स परीक्षा

  • मेंस परीक्षा

  • इंटरव्यू

1. प्रीलिम्स परीक्षा (Prelims)

  • कुल प्रश्न: 100

  • समय: 60 मिनट

  • नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर

 

Section

 

प्रश्न

 

अंक

 

अंग्रेजी (English Language)

 

30 30
 

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude)

 

35 35
 

 

रीजनिंग एबिलिटी(Reasoning Ability)

 

 

35

 

35

2. मेंस परीक्षा (Mains)

  • कुल वेटेज: 225 अंक

  • नेगेटिव मार्किंग लागू

  • एक डिस्क्रिप्टिव पेपर भी होता है (Essay & Letter Writing – 25 अंक)

 

Section

 

प्रश्न अंक
 

रीजनिंग व कंप्यूटर एप्टीट्यूड

 

45 60
 

डेटा एनालिसिस व इंटरप्रिटेशन

 

35 60
 

जनरल/इकोनॉमिक/बैंकिंग अवेयरनेस

 

40 40
 

इंग्लिश लैंग्वेज

 

35 40

3. इंटरव्यू (Interview)

  • कुल अंक: 100 में से 30 अंक वेटेज

  • फाइनल मेरिट: मेंस (80%) + इंटरव्यू (20%)

अधिक जानकारी हेतु official notification जरूर पढ़ें।

 

IBPS PO Kaise Bane (सिलेबस क्या होता है)

IBPS Vacancy 2025 का सिलेबस निम्नवत है :-

प्रीलिम्स सिलेबस (Prelims):

  • English: Grammar, Error Detection, Fill in the Blanks, RC

  • Maths: Simplification, Profit & Loss, Time & Work, Speed, Ratio

  • Reasoning: Puzzles, Coding-Decoding, Blood Relations, Syllogism

मेंस सिलेबस (Mains Syllabus):

  • Reasoning + कंप्यूटर: High-level Puzzles, Seating Arrangement, Input-Output

  • Data Analysis: Bar Graph, Line Graph, Caselets

  • Banking Awareness: RBI, Budget, Current Affairs

  • English: Cloze Test, Para Jumbles, Essay/Letter

IBPS PO Kaise Bane (नोटिफिकेशन कब आता है)

वर्तमान समय में आईबीपीएस भर्ती परीक्षा 2025 के लिए नोटीफिकेशन जारी हुआ है जिसे आप यहा click करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • IBPS PO का नोटिफिकेशन आमतौर पर जुलाई-अगस्त में आता है

  • नोटिफिकेशन में एप्लिकेशन डेट, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि सब जानकारी होती है

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें

IBPS PO Kaise Bane (सैलरी कितनी होती है)

एक IBPS PO की बेसिक सैलरी लगभग ₹36,000 होती है। DA, HRA, Special Allowances मिलाकर इन-हैंड सैलरी ₹52,000 से ₹55,000 प्रतिमाह शुरूवाती सत्तर पर हो जाती है। किन्तु IBPS PO की किसी भी नौकरी में promotion & salary काफी तेजी से बढ़ते हैं। वेतन के अतिरिक्त कुछ लाभ जो IBPS PO Facilities मिलती हैं वे निम्नवत हैं :-

अतिरिक्त लाभ:

  • मेडिकल सुविधा

  • पेट्रोल व ट्रेवल अलाउंस

  • लीव ट्रैवल कंसेशन

  • न्यूजपेपर और ब्रिफकेस अलाउंस

IBPS PO Kaise Bane (प्रमोशन और करियर ग्रोथ)

एक IBPS PO अपने करियर में निम्नलिखित पदों पर पदोन्नति प्राप्त कर सकता है:

  • असिस्टेंट मैनेजर

  • ब्रांच मैनेजर

  • सीनियर मैनेजर

  • चीफ मैनेजर

  • AGM → DGM → GM

  • कुछ मामलों में ED (Executive Director) और CMD (Chairman & Managing Director) तक भी पहुंच सकते हैं।

प्रमोशन के लिए बैंक समय-समय पर इंटरनल Departmental Exams आयोजित करता है।

IBPS PO Kaise Bane (Best Coaching for IBPS PO)

अब इस लेख में हम बात करेंगे कि Best Coaching for IBPS PO के बारे में :-

  • फैकल्टी का अनुभव देखें: किसी भी कोचिंग संस्थान में अनुभवी शिक्षक और विषय विशेषज्ञ होना बहुत जरूरी है। उदाहरण के लिए, Career Power (by Adda247) और Mahendra’s Coaching में अनुभवी शिक्षकों की टीम है जो बैंकिंग परीक्षाओं में माहिर है।

  • Updated material: ऐसी कोचिंग चुनें जो IBPS PO के नवीनतम पैटर्न पर आधारित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराए। PracticeMock, Testbook और Oliveboard जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इस मामले में काफी आगे हैं।

  • Mock tests और Practice Sets: नियमित मॉक टेस्ट परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद करता है। Oliveboard Mock Test Series, Adda247 Test Series और Testbook Pass जैसे विकल्प इस क्षेत्र में लोकप्रिय हैं।

  • Online and Off-line facilities: आज के समय में BYJU’S Exam Prep, Unacademy,  और Adda247 जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बेस्ट माने जाते हैं। वहीं Paramount Coaching, Mahendra’s और KD Campus जैसे ऑफलाइन संस्थान भी भरोसेमंद हैं।

  • रिजल्ट और स्टूडेंट फीडबैक: कोचिंग सेंटर का रिजल्ट और स्टूडेंट्स की समीक्षाएं उसकी गुणवत्ता को दर्शाती हैं। आप Quora, YouTube या Google Reviews के माध्यम से कोचिंग सेंटर की वास्तविक फीडबैक प्राप्त कर सकते हैं।

  • Location and Fees Structure: ऑफलाइन कोचिंग चुनते समय दिल्ली, लखनऊ, पटना, भोपाल और जयपुर जैसे शहरों में स्थित कोचिंग संस्थानों पर ध्यान दें, जहां बेहतर गाइडेंस कम फीस में मिल सकता है।

 

IBPS PO Kaise Bane(Strategy for IBPS PO hindi)

IBPS PO जैसी प्रतिष्ठित बैंकिंग परीक्षा में सफलता पाना चाहते हैं, तो सिर्फ पढ़ाई करना काफी नहीं है। एक clear, practical और smart strategy जरूरी है। नीचे दिए गए बिंदुओं पर अगर आप गंभीरता से काम करें, तो IBPS PO Exam Crack करना आसान हो जाएगा:

  • सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें:   सबसे पहले IBPS PO का पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न अच्छे से समझें। प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में English, Quantitative Aptitude और Reasoning Ability के तीन सेक्शन होते हैं, जबकि मुख्य परीक्षा (Mains) में General Awareness और Computer Knowledge भी जुड़ते हैं।

  • टॉपिक-वाइज अध्ययन करें: हर विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक्स जैसे – English में Reading Comprehension, Quant में Data Interpretation और Reasoning में Puzzles पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए आप Best Books for IBPS PO जैसे Quantitative Aptitude by R.S. Aggarwal, English by Wren & Martin या Lucent GK का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • डेली स्टडी प्लान बनाएं: हर दिन के लिए एक फिक्स टाइमटेबल बनाएं जिसमें प्रत्येक विषय को पर्याप्त समय दें। Daily Current Affairs पढ़ना न भूलें, जो General Awareness सेक्शन के लिए बेहद जरूरी है।

  • मॉक टेस्ट का नियमित अभ्यास करें: साप्ताहिक या दैनिक Online Mock Test for IBPS PO से न केवल आपकी प्रैक्टिस मजबूत होती है बल्कि टाइम मैनेजमेंट भी बेहतर होता है। Oliveboard, Adda247, Testbook, और PracticeMock कुछ अच्छे विकल्प हैं।

  • कमजोर क्षेत्रों की पहचान करें: मॉक टेस्ट के बाद अपना विश्लेषण करें और देखें कि कौन-से सेक्शन या टॉपिक आपकी कमजोरी हैं। उन पर अधिक मेहनत करें।

  • रिकॉल और रिवीजन पर ध्यान दें: हफ्ते में कम से कम एक दिन केवल रिवीजन के लिए रखें। इससे आपकी स्मरण शक्ति बढ़ेगी और गलतियाँ कम होंगी।

  • सही कोचिंग और मार्गदर्शन: अगर आप सेल्फ स्टडी से संतुष्ट नहीं हैं तो IBPS PO Online Coaching का विकल्प चुन सकते हैं। BYJU’S Exam Prep, Unacademy, और Adda247 इस क्षेत्र में लोकप्रिय नाम हैं।

  • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र हल करें: इससे आपको परीक्षा के स्तर और प्रश्नों की प्रकृति की जानकारी मिलती है। यह एक तरह से आपकी तैयारी का टेस्ट भी होता है।

  • पॉजिटिव सोच और निरंतरता: सबसे जरूरी है मानसिक तैयारी। निरंतरता बनाए रखें, हर दिन थोड़ा-थोड़ा करके पढ़ाई करें और खुद पर विश्वास रखें।

 

IBPS PO Kaise Bane (निष्कर्ष)

अगर आप एक स्थिर, सम्मानजनक और तेजी से बढ़ने वाला करियर चाहते हैं, तो IBPS PO आपके लिए एक शानदार विकल्प है। बस जरूरत है सही दिशा में मेहनत करने की।

IBPS PO Kaise Bane – इसका जवाब है:

  • समझदारी से प्लानिंग

  • निरंतर अभ्यास

  • टाइम मैनेजमेंट

  • और सबसे जरूरी – धैर्य और आत्मविश्वास

अब देर किस बात की? आज से ही तैयारी शुरू करें और अपने बैंकिंग करियर की नींव मजबूत बनाएं। सफलता निश्चित है, बस एक सही शुरुआत की जरूरत है।

This article is based on internet research, contents may not be 100% accurate, also do your own research before taking any decision or deciding anything. This website / portal in no way will be responsible for your loss of any kind.

2 thoughts on “IBPS PO Kaise Bane”

Leave a Comment