सिविल जज कैसे बने | Civil Judge Kaise Bane

Civil Judge Kaise Bane

 आपने कभी न कभी यह जरूर सोचा होगा कि अदालत में ऊँची कुर्सी पर बैठकर न्याय सुनाने वाला सिविल जज कैसे बनते है? यह केवल एक कानून की डिग्री से संभव नहीं होता। इसके पीछे एक लंबी, सुसंगत और मेहनतभरी प्रक्रिया होती है, जिसमें योग्यता, परीक्षा, अनुभव, अनुशासन और संकल्प की आवश्यकता होती है। यह लेख उन सभी छात्रों के लिए उपयोगी है जो न्यायपालिका में करियर बनाने का सपना देखते हैं। आइए जानते हैं — भारत में सिविल जज कैसे बना जाता है।

Civil Judge Kaise Bane(Eligibility)

सिविल जज कैसे बनें के इस लेख में अब हम बात करेंगे कि आखिर इस पद को प्राप्त करने के लिए आपके पास क्या पात्रताएं होनी चाहिए ।

नागरिकता (Citizenship)

जज बनने के लिए सबसे पहली और जरूरी शर्त है कि उम्मीदवार भारत का नागरिक हो। यदि आप भारत के नागरिक नहीं हैं, तो आप इस सेवा में आवेदन नहीं कर सकते। इसकी अधिक सटीक जानकारी जज की भर्ती परीक्षा हेतु निकली विग्यप्ति (notification) से आपको प्राप्त होगी।

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु सीमा: 21 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा: 35 वर्ष (राज्य अनुसार भिन्न हो सकती है)
आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु में छूट दी जाती है।

Civil Judge Kaise Bane(Educational Qualification)

अब इस लेख में हम बात करेंगे कि सिविल जज बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है:-

  • उम्मीदवार के पास LLB डिग्री होनी चाहिए — यह 5 साल की BA-LLB (12वीं के बाद) या 3 साल की LLB (स्नातक के बाद) हो सकती है।

  • यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए और Bar Council of India से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।

  • इसके अलावा कुछ अन्य पात्रताएं होती जो राज्य-राज्य पर निर्भर करती हैं।

बार काउंसिल पंजीकरण (Bar Enrollment)

कई राज्यों में बार काउंसिल में पंजीकरण आवश्यक होता है। इसके साथ ही, कुछ राज्यों में All India Bar Examination (AIBE) पास करना भी जरूरी होता है।

अनुभव (Experience Requirement)

कुछ राज्यों में जज बनने के लिए 3 / 5 / 7 साल का एडवोकेसी अनुभव भी मांगा जाता है। हालांकि यह सभी राज्यों में अनिवार्य नहीं है।

Civil Judge Kaise Bane(Exam Process)

अब इस लेख में हम देखेंगे कि सिविल जज बनने के लिए कौन सी परीक्षा देनी पड़ती है, कौन कराता है, कितने चरणों में होती हैै।

कौन सी परीक्षा देनी पड़ती है?

सिवल जज बनने कि लिए आम तौर पर पी.सी.एस. जे की परीक्षा पास करनी होती है जो कि एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। इसके अलावा भी कई परीक्षाएं है किन्तु वे इतनी लोकप्रिय नही हैं।

कौन कराता है परीक्षा?

यह परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग और संबंधित राज्य हाईकोर्ट के सहयोग से कराई जाती है। हर राज्य का अलग-अलग प्रक्रिया होती है।

परीक्षा के चरण (Exam Stages)

जज बनने की परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:

  • 1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims):
    वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) होते हैं। कुछ राज्यों में नेगेटिव मार्किंग होती है।

  • 2. मुख्य परीक्षा (Mains):
    यह वर्णनात्मक (Descriptive) होती है जिसमें लॉ, लोकल लॉ, हिंदी, अंग्रेज़ी, निबंध आदि शामिल होते हैं।

  • 3. साक्षात्कार (Interview):
    इसमें पर्सनालिटी, करंट अफेयर्स और लीगल एप्रोच को परखा जाता है।

Civil Judge Kaise Bane(Syllabus)

अक्सर विद्यार्थी जानना चाहते हैं कि सिविल जज का सिलेबस क्या है। सविल जज का सिलेबस हर राज्य को थोड़ा अलग-अलग रहता है। इस लेख में हम आपको एक ऊपरी तस्वीर दर्शायेंगे व डिटेल सिलेबस आपको भर्ती नोटिफिकेशन से ज्ञात होगा।

प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस

  • सामान्य ज्ञान

  • Law: भारतीय संविधान, IPC, CRPC, CPC, Indian Evidence Act, Contract Act, नए आपराधिक कानून आदि।

  • लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स आदि।

मुख्य परीक्षा सिलेबस

  • सिविल लॉ और क्रिमिनल लॉ

  • हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा

  • निबंध लेखन, अनुवाद

  • राज्य विशेष कानून

Civil Judge Ki Taiyari Kaise Karein

अब इस लेख में हम बात करेंगे कि सिविल जज बनने के लिए क्या तैयारी करनी चाहिए व कैसे आप अपने सिविल जज बनने के सपने को पूरा कर सकते हैं ।

1. स्मार्ट स्टडी प्लान

  • हर राज्य का सिलेबस अलग होता है, उसे अच्छे से समझें और उसके अनुसार तैयारी करें।

  • Bare Acts, स्टैंडर्ड टेक्स्टबुक्स, पुराने पेपर्स पढ़ें।

  • डेली आंसर राइटिंग प्रैक्टिस करें, स्पीड और टाइम मैनेजमेंट पर काम करें।

 

2. कोचिंग या सेल्फ स्टडी

  • कोचिंग सहायक हो सकती है, लेकिन डिसिप्लिन के साथ सेल्फ स्टडी से भी परीक्षा पास की जा सकती है।

  • नियमित मॉक टेस्ट दें और उत्तर लेखन में सुधार करें।

 

3. सिलेबस को पूरा करें

परीक्षा के सिलेबस में कानून (सिविल लॉ, क्रिमिनल लॉ), सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और हिंदी/अंग्रेजी भाषा शामिल हैं। सिविल जज ही नहीं अपितु कोई भी परीक्षा की तौयारी करते समय सिलेबस को समझ कर पूरा करना अति आवश्य्क है।

4. कानून पर पकड़ बनाएं

कानून के विषयों, विशेष रूप से भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता, नागरिक प्रक्रिया संहिता, और संवैधानिक कानून पर मजबूत पकड़ बनाएं। क्योंकि आपको सिवल जज के पद पर चयन के बाद इन्हीं सारी चीजों के अनुसार कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखना व न्याय करना होगा।

5. Current Affairs को नजरअंदाज न करें

Current Affairs  प्रीलिम्स और मेन्स दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। अक्सर Civil Judge aspirants साल की शुरुवात के बजाये परीक्षा के एक य दो माह पहले से करंट अफेयरस पढ़ना शुरू करते हैं जिससे उनकी करंट इवेन्टस की जानकारी आपस में जुड़ नहीं पाती व अधूरी रह जाती है। इसलिए आप यह कोशिश करें कि Civil Judge ki taiyari शुरू करते ही रोज करंट अफेयरस जरूर पढ़े।

6. Civil Judge Mock Test जरूर दें

आज कल के कम्पटीशन भरी दुनिया में केवल सिलेबस पूरा करके ही चयनित नहीं हुआ जा सकता अपित साथ-ही-साथ आपको परीक्षा की स्थितियों से निपटना भी आना चाहिए। इसी चीज़ का समाधान है मॉक टेस्ट। यदि आप सिविल जज मॉक टेस्ट लगाते हैं तो आप न सिर्फ तैयारी अच्छे से कर सकते हैं अपितु परीक्षा केन्द्र की चुनौतियों के लिए भी तैयार हैं।

8. कानूनी अनुभव अथवा इंटर्नशिप पूरी करें

आप सिविल जज बनने के लिए जिस भी परीक्षा की तैयारी कर रहें उस विज्ञप्ति के अनुसार जो भी civil judge exam की eligibility हो उसके अनुसार कानूनी अनुभव / इंटर्नशिप जरूर करें जिससे आपको अंतिम चयन में सहूलियत रहे। यह हर परीक्षा-परीक्षा अथवा राज्य-राज्य पर निर्भर करता है। इसकी अधिक जानकारी हेतु सम्बन्धित परीक्षा की नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Civil Judge Kaise Bane(Attempts)

सिविल जज की परीक्षा में मौके राज्य-राज्य पर निर्भर करते हैं। इसका कोई तय पैमाना नहीं है।

  • अधिकांश राज्यों में अटेम्प्ट की कोई न कोई सीमा होती है।

  • कुछ राज्यों में ही लिमिट नही भी होती है।

  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलती है।

 

Civil Judge Kaise Bane(Salary of a Judge)

अब इस लेख में देखेंगे कि सिविल जज की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है:-

  • प्रारंभिक सैलरी ₹60,000 से ₹80,000 तक होती है।

  • नए वेतन आयोग के अनुसार, सैलरी ₹1 लाख से ₹1.5 लाख तक जा सकती है।

Other Benefits(अन्य लाभ):

  • सरकारी आवास

  • सरकारी वाहन

  • गनमैन

  • मेडिकल सुविधाएं

  • समाज में प्रतिष्ठा और स्थिर करियर

Civil Judge Kaise Bane(Responsibilities)

यदि आपके मन में भी आता है कि सिविल जज का क्या काम है तो यदि आप एक बार जब आप चयनित हो जाते हैं, तो आपको जज के रूप में विभिन्न ज़िम्मेदारियाँ निभानी होती हैं। समाज में न्याय का पालन करवाना, निष्पक्ष निर्णय देना और कानून की रक्षा करना आपके कर्तव्य होंगे।

Civil Judge Kaise Bane(Conclusion)

जज बनना केवल एक पद नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। अगर आप न्यायप्रिय हैं, समाज में बदलाव लाना चाहते हैं और कानून की समझ रखते हैं, तो यह करियर आपके लिए एक आदर्श विकल्प हो सकता है।

इस प्रक्रिया में अनुशासन, लगन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ निश्चय की आवश्यकता होती है। यदि आप स्कूल या कॉलेज में हैं और जज बनने का सपना देखते हैं, तो अभी से सही दिशा में तैयारी शुरू कर दीजिए। आपकी आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं।

सत्यमेव जयते।

Important Links

 

Arts Se IAS Ki Taiyari Kaise Karein यहा क्लिक करें
Telegram Group ज्वाइन करें यहा क्लिक करें

 

 

 

This article is based on internet research, contents may not be 100% accurate, also do your own research before taking any decision or deciding anything.

Leave a Comment