71वीं BPSC की तैयारी कैसे करें | 71st BPSC Ki Taiyari Kaise Karein

71st BPSC Ki Taiyari Kaise Karein : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित 71वीं BPSC परीक्षा, उन aspirants के लिए सुनहरा अवसर है जो बिहार राज्य प्रशासनिक सेवाओं में कार्य करना चाहते हैं। यह परीक्षा तीन चरणों — प्रारंभिक (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview) — में आयोजित होती है। अगर आप जानना चाहते हैं 71वीं BPSC की तैयारी कैसे करें, तो यह लेख आपके लिए एक complete guide है।

इस लेख में हम चर्चा करेंगे:

  • 71वीं BPSC परीक्षा का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न (Syllabus and Exam Pattern)

  • तैयारी की रणनीति (Preparation Strategy)

  • विषयवार रणनीति (Subject wise Strategy)

  • सर्वश्रेष्ठ किताबें (Best Books)

  • टाइम टेबल कैसे बनाएं (Time Table)

  • पहले प्रयास में सफलता के टिप्स (Tips for Success in 1st Attempt in BPSC)

  • अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Table of Contents

71वीं BPSC परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

अब इस लेख में हम देखेंगे कि BPSC का सिलेबस क्या है BPSC पास करने के लिए कौन-कौन सी परीक्षा देनी पड़ती है :-

 

(A) प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

  • प्रकृति (Nature of ques): वस्तुनिष्ठ (Objective Type)

  • कुल अंक (Total Marks): 150 अंक

  • समय (Time Limit): 2 घंटे

  • विषय (Subject): सामान्य अध्ययन (General Studies)

  • नकारात्मक अंकन (Negative Marking): नहीं है

 

(B) मुख्य परीक्षा (Mains)

  • प्रकृति(Nature of exam): वर्णनात्मक (Descriptive)

  • पेपरों की संख्या(Number of Papers):

    • सामान्य हिंदी – 100 अंक (क्वालिफाइंग)

    • सामान्य अध्ययन पेपर I – 300 अंक

    • सामान्य अध्ययन पेपर II – 300 अंक

    • वैकल्पिक विषय – 300 अंक

(C) साक्षात्कार (Interview)

  • Personality test (अंक) : 120 अंक

 

71वीं बीपीएससी महत्वपूर्ण तिथियां(Important Dates)

 

  • फार्म भरने की तिथि : 02/06/2025
  • आनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि : 30/06/2025
  • फीस भरने की अंतिम तिथि : 30/06/2025
  • 71वीं BPSC की प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि(Prelims date) : 30/08/2025

 

71वीं बीपीएससी आवेदन शुल्क(Application Fees)

  • सामान्य / ओ.बी.सी. / अन्य राज्य : 600/-
  • एस.सी./एस.टी./पी.एच : 150/-
  • महिला (बिहार की मूल निवासी) : 150/-

 

71वीं बीपीएससी आयु सीमा(Age Limit)

71वीं बीपीएससी आयु सीमा की आयुसीमा निम्नवत है :

  • न्यून्तम आयु : 21-22 वर्ष 
  • अधिकतम आयु : 37 पुरष
  • अधिकतम आयु : 40 महिला
  • आयु में छूय नियमानुसार दिया जायेगा.

अधिक जानकारी हेतु 71st BPSC Official Notification जरूर पढ़ें।

 

71वीं बीपीएससी पदों की संख्या(Number of Posts)

71वीं बीपीएससी में पदों की संख्या निम्नवत है :

 

पद का नाम कुल पद योग्यता
बिहार BPSC सामान्य पद 1171 स्नातक (किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यादलय से)

पद वार योग्यता के लिए नोटिफकेशन पढ़ें।

वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी और समकक्ष 79 भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी के साथ स्नातक की डिग्री।

पद वार योग्यता के लिए नोटिफकेशन पढ़ें।

71वीं बीपीएससी पदवार रिक्तियां(Post wise Vacancy)

 

 

पद नाम

कुल पद

अनुमंडल पदाधिकारी / वरीय उप समाहर्ता, बिहार प्रशासनिक सेवा

100

उप-रजिस्ट्रार / संयुक्त उप-रजिस्ट्रार, मद्यनिषेध, उत्पाद शुल्क एवं निबंधन विभाग

03

श्रम अधीक्षक, श्रम संसाधन विभाग

10

गन्ना अधिकारी, गन्ना उद्योग विभाग

17

राजस्व पदाधिकारी एवं समकक्ष, (बिहार राजस्व सेवा), राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

45

ब्लॉक पंचायत राज अधिकारी, पंचायती राज विभाग

22

सहकारिता विस्तार अधिकारी, सहकारिता विभाग

502

ब्लॉक एससी एवं एसटी कल्याण अधिकारी, एससी एवं एसटी कल्याण विभाग

13

ब्लॉक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

459

वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी एवं समकक्ष, (बिहार वित्तीय प्रशासन सेवा) वित्त विभाग

79

 

BPSC प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस(Prelims syllabus)

 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की परीक्षा होती है। इसमें केवल एक प्रश्न पत्र होता है, जिसका नाम है सामान्य अध्ययन (General Studies)। यह परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है और समय सीमा 2 घंटे की होती है।

1. भारतीय इतिहास (Indian History)

  • प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत का इतिहास

  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और इसके विभिन्न चरण

  • स्वतंत्रता संग्राम में बिहार का योगदान

2. भूगोल (Geography)

  • भारत और बिहार का भौगोलिक परिप्रेक्ष्य

  • नदी, पहाड़, जलवायु, कृषि, खनिज

  • विश्व का सामान्य भूगोल

3. भारतीय राजव्यवस्था और शासन (Indian Polity and Governance)

  • भारतीय संविधान

  • मौलिक अधिकार और कर्तव्य

  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद और राज्य सरकारें

  • पंचायती राज व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचा

4. भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)

  • आर्थिक योजनाएं और नीतियाँ

  • बजट, बैंकिंग और मौद्रिक नीति

  • बिहार की अर्थव्यवस्था की मुख्य विशेषताएं

5. सामान्य विज्ञान (General Science)

  • भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान की बुनियादी अवधारणाएं

  • पर्यावरणीय मुद्दे और पारिस्थितिकी

  • दैनिक जीवन में विज्ञान का उपयोग

 

बीपीएससी मेंस का सिलेबस क्या है(Mains Syllabus)

यहाँ पर BPSC मुख्य परीक्षा (Mains) का सिलेबस हिंदी में विस्तारपूर्वक दिया गया है। यह 71वीं BPSC परीक्षा सहित सभी नवीनतम पैटर्न के अनुसार है।

परीक्षा प्रारूप (Pattern Overview):

पेपर विषय अंक प्रकार अनिवार्यता
पेपर 1 सामान्य हिंदी 100 वर्णनात्मक क्वालिफाइंग (Qualifying)
पेपर 2 सामान्य अध्ययन – I 300 वर्णनात्मक अनिवार्य
पेपर 3 सामान्य अध्ययन – II 300 वर्णनात्मक अनिवार्य
पेपर 4 वैकल्पिक विषय 300 वर्णनात्मक एक विषय चुनना होता है

इस पेपर में कम से कम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते।

विषयवस्तु:

  • निबंध लेखन (Essay Writing)

  • वाक्य संशोधन (Sentence Correction)

  • वाक्य विन्यास (Sentence Arrangement)

  • व्याकरण (Grammar)

  • पर्यायवाची, विलोम, मुहावरे, लोकोक्तियाँ

  • संधि, समास, वर्तनी अशुद्धि आदि

2. सामान्य अध्ययन – I (General Studies – Paper I) – 300 अंक

मुख्य विषय:

  1. भारतीय संस्कृति

    • प्रमुख सांस्कृतिक परंपराएं, कला, स्थापत्य, साहित्य

  2. आधुनिक भारतीय इतिहास

    • 1757 से 1947 तक की घटनाएं

    • स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन और नेतृत्व

    • बिहार का योगदान

  3. भारत की स्वतंत्रता के बाद का इतिहास

    • भारतीय गणराज्य का निर्माण

    • संविधान का विकास

    • स्वतंत्र भारत की प्रमुख नीतियाँ और चुनौतियाँ

  4. भारतीय समाज

    • जाति, धर्म, लिंग, क्षेत्रीयता, महिलाओं की स्थिति

    • सामाजिक आंदोलन

  5. बिहार का इतिहास

    • प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक बिहार

    • बिहार के स्वतंत्रता सेनानी

    • प्रमुख आंदोलन

3. सामान्य अध्ययन – II (General Studies – Paper II) – 300 अंक

मुख्य विषय:

  1. भारतीय शासन और संविधान

    • संविधान की विशेषताएं

    • मौलिक अधिकार, कर्तव्य

    • केंद्र और राज्य संबंध

    • पंचायत राज, संसद, राष्ट्रपति, न्यायपालिका

  2. भारत का आर्थिक विकास

    • आर्थिक योजनाएं

    • कृषि, उद्योग, सेवा क्षेत्र

    • गरीबी, बेरोजगारी, जनसंख्या

    • बिहार की अर्थव्यवस्था, योजनाएं

  3. विज्ञान और प्रौद्योगिकी

    • दैनिक जीवन में विज्ञान

    • सूचना प्रौद्योगिकी

    • जैव प्रौद्योगिकी

    • पर्यावरणीय मुद्दे

  4. आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन

    • साइबर सुरक्षा

    • नक्सलवाद

    • प्राकृतिक आपदाएं और सरकारी तैयारी

4. वैकल्पिक विषय (Optional Subject) – 300 अंक

उम्मीदवार को BPSC द्वारा घोषित सूची में से एक वैकल्पिक विषय का चयन करना होता है। 

बीपीएससी के लिए कौन सी किताब बेहतर है(Best Books for 71st BPSC)

अब इस लेख में हम देखेंगे कि बीपीएससी के लिए कौन सी किताब बेहतर है :-

 

 

विषय

 

पुस्तक
 

इतिहास

Spectrum, NCERT
 

भूगोल

 

NCERT, G.C. Leong

 

राजनीति

 

M. Laxmikanth

 

अर्थव्यवस्था

 

Ramesh Singh

 

सामान्य विज्ञान

 

Lucent GK, NCERT

 

करंट अफेयर्स

 

Vision IAS, The Hindu

 

बिहार विशेष

 

Drishti Bihar Samanya Gyan, Arihant Bihar GK

71वीं BPSC विषयवार रणनीति (Subject wise strategy)

अब इस लेख में हम देखेंगे कि 71st BPSC ki taiyari kaise karein के लिए कौन सी किताब बेहतर है :-

(A) इतिहास(History):

  • भारत का प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास

  • बिहार का इतिहास

  • मुख्य स्रोत: Spectrum for Modern History, Lucent’s General Knowledge

(B) भूगोल(Geography):

  • भारत और विश्व का भूगोल

  • बिहार का भूगोल (नदियाँ, जलवायु, प्राकृतिक संसाधन)

  • मुख्य स्रोत: NCERT Geography Class 6–12, G.C. Leong

(C) राजव्यवस्था(Polity):

  • भारतीय संविधान

  • संसद, राष्ट्रपति, न्यायपालिका

  • मुख्य स्रोत: M. Laxmikanth’s Indian Polity

(D) अर्थव्यवस्था(Economics):

  • भारतीय अर्थव्यवस्था का बेसिक स्ट्रक्चर

  • पंचवर्षीय योजनाएं, बजट, बैंकिंग प्रणाली

  • मुख्य स्रोत: Ramesh Singh, NCERT Economics

(E) करंट अफेयर्स(Current Affairs):

  • पिछले 8–12 महीनों की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • बिहार से संबंधित समाचार

  • मुख्य स्रोत: The Hindu, Dainik Jagran (राष्ट्रीय संस्करण), Vision IAS Current Affairs PDF

(F) सामान्य विज्ञान(General Knowledge):

  • फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी के बेसिक कॉन्सेप्ट

  • पर्यावरण और पारिस्थितिकी

  • मुख्य स्रोत: Lucent General Science, NCERT

71वीं BPSC की तैयारी कैसे करें (71st BPSC Ki Taiyari Kaise Karein)

अब हम इस लेख के सबसे महत्वपूर्ण भाग पर पहुंच चुके हैं। इसमें हम देखेंगे कि 71वीं BPSC की तैयारी कैसे करें ,साथ ही हम जानेंगे कि किन बातों का आपको 71st BPSC Ki Taiyari Kaise Kare में ध्यान रखना चाहिए :-  

1. पाठ्यक्रम को समझें (Syllabus Understanding)

      BPSC की तैयारी की शुरुआत सही दिशा में तभी हो सकती है जब आपको परीक्षा का 71st BPSC Syllabus 2025 स्पष्ट हो। 71st BPSC Prelims और 71st BPSC Mains दोनों परीक्षाओं का अपना-अपना विस्तृत सिलेबस होता है। इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

2. पिछले प्रश्न पत्र हल करें (Solve BPSC PYQs)

      BPSC के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करना 71वीं BPSC की तैयारी का सबसे प्रभावी तरीका है। इससे आप प्रश्नों के प्रकार, स्तर और दोहराए गए टॉपिक्स को पहचान सकते हैं।

      मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर लेखन की तैयारी करते समय भी पुराने प्रश्नों से प्रैक्टिस करें। यह अभ्यास परीक्षा में आत्मविश्वास बढ़ाने और समय प्रबंधन करने में मदद करेगा।

3. NCERT से शुरुआत करें

        NCERT की किताबें प्रतियोगी परीक्षाओं की बुनियादी तैयारी के लिए सबसे भरोसेमंद स्रोत हैं। खासकर कक्षा 6 से 12 तक की इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र और विज्ञान की किताबें।

     इनसे पढ़ाई करने से विषयों की मूल अवधारणाएं (concepts) स्पष्ट होती हैं साथ ही 71st BPSC ki taiyari करने में काफी सहायता मिलती है।

4. समाचार और करंट अफेयर्स (Current Affairs)

     BPSC में करंट अफेयर्स की भूमिका हर साल बढ़ रही है। राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय घटनाएं जैसे नीति, बजट, पुरस्कार, योजनाएं और वैज्ञानिक प्रगति पूछी जाती हैं। इसके लिए आपको नियमित रूप से दैनिक अखबार पढ़ने की आदत डालनी चाहिए।

     बिहार राज्य की समसामयिक घटनाओं, योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि BPSC Exam में राज्य-विशेष प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं।

5. विषयवार नोट्स बनाएं (Subject wise Notes)

       हर विषय के लिए छोटे और संक्षिप्त नोट्स बनाना बहुत जरूरी है। इससे रिवीजन आसान हो जाता है और परीक्षा से पहले समय बचता है। ये नोट्स सिलेबस के अनुसार होने चाहिए, ताकि कोई टॉपिक छूटे नहीं।

      नोट्स में बुलेट पॉइंट्स, फ्लो चार्ट, समय रेखा (Timeline) और टेबल्स का इस्तेमाल करें। इससे जानकारी जल्दी याद होती है और उत्तर लेखन में भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की जा सकती है।

6. मॉक टेस्ट दें (BPSC Mock Tests)

BPSC Mock tests विशेष रूप से प्रारंभिक परीक्षा के लिए समय प्रबंधन महत्वपूर्ण होता है, जो mock tests से ही आता है। सप्ताह में कम से कम एक पूर्ण लंबाई का टेस्ट जरूर दें।

मॉक टेस्ट के बाद उसका विश्लेषण (Analysis) जरूर करें – कौन से टॉपिक बार-बार गलत हो रहे हैं, कहाँ समय ज्यादा लग रहा है, आदि।

7. उत्तर लेखन का अभ्यास करें (Answer Writing)

71st BPSC  की Mains पूरी तरह वर्णनात्मक (Descriptive) होती है, इसलिए उत्तर लेखन की कला सीखना अनिवार्य है। हर दिन कम से कम 1–2 उत्तर किसी GS प्रश्न या वैकल्पिक विषय पर लिखें।

उत्तर में प्रस्तावना (Introduction), मुख्य बिंदु (Body) और निष्कर्ष (Conclusion) का सही ढांचा होना चाहिए। तथ्यों, डेटा और रिपोर्ट्स का संयमित उपयोग करें। जहां संभव हो, वहां डायग्राम और फ्लो चार्ट का प्रयोग करें।

8. समय प्रबंधन करें(Time Management)

71st BPSC preparation की तैयारी में सबसे बड़ी चुनौती है – समय का सही उपयोग। पढ़ाई का एक व्यावहारिक और संतुलित टाइम टेबल बनाएं जिसमें सभी विषयों को उचित समय मिले।

दिन को 3–4 स्लॉट में बांटें – एक स्लॉट विषय पढ़ने के लिए, दूसरा नोट्स बनाने या उत्तर लेखन के लिए, और तीसरा रिवीजन या करंट अफेयर्स के लिए। हर सप्ताह की प्लानिंग रविवार को करें।

9. निरंतरता बनाए रखें

अंत में, 71वीं BPSC की तैयारी  में सबसे जरूरी है – निरंतरता। बीच-बीच में रुकावट आने से पढ़ाई का प्रवाह टूट जाता है और आत्मविश्वास भी डगमगाने लगता है।

हर दिन थोड़ा-थोड़ा पढ़ना, लेकिन नियमित पढ़ना सबसे कारगर होता है। अपने लक्ष्य को याद रखें और खुद को प्रेरित करते रहें। बीच-बीच में खुद को आराम देने के लिए हल्की फुर्सत भी जरूरी है।

71वीं BPSC की तैयारी में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

अब हम बात करेंगे कि 71st BPSC ki taiyari kaise karein से सम्बन्धित faqs के बारे में

Q1. BPSC परीक्षा की तैयारी कितने समय में हो सकती है?
उत्तर: अगर आप नियमित रूप से 6–8 घंटे पढ़ाई करते हैं, तो 8–12 महीने की तैयारी पर्याप्त हो सकती है।

Q2. कोचिंग के बिना BPSC के लिए तैयार करने के लिए क्या करें?
उत्तर: यह आपकी समझ और आत्म-अनुशासन पर निर्भर करता है। अगर आप स्वयं पढ़ाई करने में सक्षम हैं, तो कोचिंग जरूरी नहीं। आप इंटरनेट का इस्तेमाल करें।

Q3. BPSC के लिए कौन सी भाषा बेहतर है – हिंदी या अंग्रेजी?
उत्तर: आप जिस भाषा में अधिक सहज हैं, उसी में तैयारी करें। BPSC हिंदी और अंग्रेजी दोनों में प्रश्नपत्र देता है।

Q4. क्या UPSC की तैयारी से BPSC हो सकता है?
उत्तर: हाँ, अगर आपने UPSC की तैयारी की है, तो BPSC में भी वही बेसिक्स लागू होते हैं। बस बिहार-विशेष जानकारी का अध्ययन करना होगा।

निष्कर्ष

71वीं BPSC परीक्षा की तैयारी दृढ़ निश्चय, निरंतर अभ्यास और सही रणनीति से की जा सकती है। अगर आप सही दिशा में मेहनत करते हैं, तो 71st BPSC Exam कठिन नहीं है। बिहार के प्रशासनिक सेवा में प्रवेश पाने के लिए यह आपका पहला और महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

Important Links

 

Apply online यहा क्लिक करें
BPSC Official Website यहा क्लिक करें
12वीं के बाद MPPSC की तैयारी कैसे करें यहा क्लिक करें
यूपीएससी सीडीएस परीक्षा की तैयारी कैसे करें यहा क्लिक करें
Telegram Group ज्वाइन करें यहा क्लिक करें

This article is based on internet research, contents may not be 100% accurate, also do your own research before taking any decision or deciding anything.

1 thought on “71वीं BPSC की तैयारी कैसे करें | 71st BPSC Ki Taiyari Kaise Karein”

Leave a Comment