यदि आप UPSSSC PET 2025 (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) की तैयारी कर रहे हैं, तो सही strategy और hard work से सफलता पाना संभव है। इस लेख में हम UPSSSC PET 2025 ki taiyari kaise karein के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे और परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, तैयारी के टिप्स, वेतन, पदों आदि के बारे में जानेंगे साथ ही कुछ ऐसी बातें जिनका आपको खास ख्याल रखना है।
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पैटर्न (Upsssc Pet Exam Pattern)
UPSSSC PET परीक्षा में एक पेपर होता है। यह पेपर कुल 100 अंको का होता है जिसे हल करने हेतु आपको 02 घंटों का समय दिया जाता है ।
कुल अंक: 100
समय: 2 घंटे
प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ)
इस पेपर की उत्तर कुंजी अक्सर परीक्षा के ही दिन शाम तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाती है जिसके आधार पर आप यह जांच पाते है कि आपके द्वरा इस परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया गया।
UPSSSC पेट में कौन सी पोस्ट होती है
इस एक परीक्षा में प्राप्त होनें वाले अंको के आधार पर आप जो भी उ.प्र. में ग्रुप-सी की भर्तिया भविष्य में आएंगी उनमें आप apply कर पाएंगे। पिछली कुछ भर्तियाँ जैसे कि लेखपाल व ग्राम विकास अधिकारी, जूनियर अस्सिसटेंट आदि की भर्तियों में प्रारम्भिक परीक्षा (prelims) के स्थान पर सीधा UPSSSC PET के आधार पर ही cut-off देकर मुख्य परीक्षा हेतु candidates को short-list कर लिया गया।
UPSSSC PET उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन करने का अवसर मिलता है:
-
लेखपाल (Lekhpal)
-
वन रक्षक (Vanrakshak)
-
स्टेनोग्राफर (Stenographer)
-
सहायक अकाउंट क्लर्क (Assistant Account Clerk)
-
अन्य ग्रुप-सी पद
UPSSSC PET वेतन क्या है(salary)
UPSSSC PET Exam देकर आपकी सीधी किसी भी प्रकार से नौकरी नहीं मिलती बल्कि आप उपरोक्त दी गयी भर्ती परीक्षाओं मे फार्म भरने हेतु eligible हो जाते हैं ।
किन्तु यह भी सत्य है कि UPSSSC PET के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक लेवल-3 (5200-20200 ग्रेड पे 2000) के अनुसार वेतन मिलता है। अनुमानित वेतन ₹21,700 – ₹69,100 प्रतिमाह हो तक सकता है।
UPSSSC PET परीक्षा के सिलेबस (syllabus)
UPSSSC PET परीक्षा को उत्तीर्ण करने हेतु आपको यू.पी. पी.ई.टी. 2025 के पाठ्यक्रम (syllabus) की अच्छी समझ होनी चाहिए ।UPSSSC PET में मुख्य रूप से 5 विषय शामिल हैं, UPSSSC PET का सिलेबस निम्नलिखित विषयों को कवर करता है:
-
सामान्य हिंदी: व्याकरण, अपठित गद्यांश, मुहावरे, विलोम शब्द
-
सामान्य ज्ञान: इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान
-
गणित: संख्या प्रणाली, प्रतिशत, लाभ-हानि, बीजगणित
-
तर्कशक्ति: श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग, वेन आरेख
-
कंप्यूटर ज्ञान: बेसिक कंप्यूटर ऑपरेशन, इंटरनेट
2025 यूपी पीईटी की तैयारी कैसे करें(Strategy)
अब हम बात करेंगे कि UPSSSC PET 2025 ki taiyari kaise karein. UPSSSC यूपी पीईटी 2025 की तैयारी करने के लिए निम्नलिखित टिप्स फॉलो करें:
-
परीक्षा पैटर्न समझें: सबसे पहले परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस को अच्छी तरह समझ लें। परीक्षा पैटर्न समकझने के उपरान्त एक upsssc pet 2025 mock test आप बिना किसी नवीन तैयारी के attempt करें जिससे आपको अपनी तैयारी का स्तर पता चले। उसके उपरान्त आप अपनी आगे की रणनीति बना सकते हैं।
-
टाइम मैनेजमेंट: रोजाना एक निश्चित समय अध्ययन के लिए निकालें। आपमें और उस शक्स में जो परीक्षा टॉप करने वालों के पास समय बराबर ही है किन्तु जो चीज उन्हें आपसे अलग करती है वो है time-management की कला। आपको अपने सीमित समय को इस प्रकार से manage करना है कि आपसे उससे अधिक से अधिक परिणाम पा सकें।
-
मॉक टेस्ट दें: नियमित रूप से मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी जांचें। इससे न सिर्फ आपको अपनी तैयारी का स्तर पता चलता है अपितु आपको अपने उन क्षेत्रों का भी ज्ञान होता है जिनमें अभी और भी तैयारी की आवश्यक्ता है।
-
कमजोर विषयों पर ध्यान दें: उपरोक्त बिन्दु में जो भी अपका परिणाम हो उस हिसाब से अपने कमजोर पहलुओं की एक सूची तैयार करें व उन विषयों के उन्हें अधिक समय दें ताकि असली परीक्षा में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
-
समसामयिक घटनाओं को फॉलो करें: करंट अफेयर्स के लिए अखबार और ऑनलाइन स्रोतों का उपयोग करें। कोशिश करे कि current affairs का topicwise notes तैयार करें जिससे परीक्षा के समय कम समय में आप अधिकांश current affair revise कर सकें।
यूपीएसएसएससी पीईटी दैनिक अध्ययन योजना(study plan)
यूपीएसएसएससी पीईटी एक ऐसी परीक्षा है जिसे आप आराम से एक महीने की अच्छी तैयारी के साथ पास कर सकते हैं। किन्तु इस एक महीने में आपको एक अच्छे study plan को follow करना होगा। अच्छी स्टडी रूटीन बनाने के लिए निम्नलिखित टिप्स फॉलो करें:
-
सुबह 2-3 घंटे: सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स
-
दोपहर में 2 घंटे: गणित और तर्कशक्ति
-
शाम को 1-2 घंटे: हिंदी और कंप्यूटर ज्ञान
-
रात को रिवीजन: पूरे दिन पढ़े गए टॉपिक्स का रिवीजन
UPSSSC PET भर्ती के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best books)
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 हेतु आपको किसी विशेष किताब की आवश्यक्ता नहीं है आप सामान्य किताबें व गूगल की मदद से इस परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते हैं। किन्तु फिर भी मैं आपको कुछ बेस्ट बुक्स जो UPSSSC PET 2025 की तैयारी में मदद करेंगी निम्नवत हैं:
-
सामान्य हिंदी: “लुसेंट सामान्य हिंदी”
-
सामान्य ज्ञान: “लुसेंट जनरल नॉलेज”
-
गणित: “क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड – आर.एस. अग्रवाल”
-
तर्कशक्ति: “मैजिकल बुक ऑफ लॉजिकल रीजनिंग”
-
कंप्यूटर ज्ञान: “कंप्यूटर ज्ञान – अरिहंत”
यूपी पीईटी पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (previous year papers)
UPSSSC PET 2025 exam previous year papers के प्रश्न पत्र हल करने से आपको परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण टॉपिक्स समझने में मदद मिलेगी। आप UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट या किसी कोचिंग संस्थान की वेबसाइट से पिछले वर्ष के पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
आप चाहें तो बाजार में काफी ऐसी अलग-अलग पुस्तकें है जिसमें प्रकाशन द्वारा पिछले सालों के प्रश्न पत्रों का संकलन एक जगह अच्छे तरीके से किया गया है।
UPSSSC PET में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए (Cut-off)
UPSSSC PET में वैसे तो कोई भी official cut-off आयोग द्वारा जारी नहीं की गयी है व कटऑफ अंक हर साल अलग-अलग होते हैं, हर परीक्षा के हिसाब से अलग-अलग होता है ।
किन्तु यदि आप safe zone cut-off for upsssc pet 2025 जानना चाहते हैं तो आमतौर पर 70-80 अंक (70-80%) लाने पर चयन की संभावना बढ़ जाती है। लगभग हर भर्ती जो यूपी पीईटी से भरी जाती है उसमें अगर आप उपरोक्त अंक हासिल कर लेते हैं तो आप हर भर्ती की मुख्य परीक्षा हेतु eligible हो जाते हैं।
क्या UPSSSC PET 2025 में कोई नेगेटिव मार्किंग है
अन्य परीक्षाओं के समान ही UPSSSC PET में 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर के हिसाब से काटे जाते हैं। यदी आप सही उत्तर अंकित करते हैं तो आपको पूरा 01 अंक मिलता है व गलत होने पर 0.25 अंक काट लिये जाते हैं।
UPSSSC PET पुस्तकें कहां पा सकते हैं
जैसा मैनें आपको पूर्व में ही सूचित किया कि आपको upsssc pet exam के लिये किसी विशेष book की ज़रूरत नहीं है । आप निम्नलिखित स्थानों से UPSSSC PET की पुस्तकें खरीद सकते हैं:
-
अमेज़न, फ्लिपकार्ट (ऑनलाइन)
-
लोकल बुक स्टोर
-
कोचिंग संस्थानों की बुकशॉप
क्या UPSSSC PET परीक्षा की तैयारी के लिए चार सप्ताह पर्याप्त हैं
अगर आप तैयारी के क्षेत्र में पुराने खिलाड़ी है अर्थात आप पहले से शुरुवाती तैयारी कर चुके हैं, तो 4 सप्ताह में रिवीजन और मॉक टेस्ट देकर अच्छा स्कोर किया जा सकता है। लेकिन शुरुआत से तैयारी करने वालों के लिए 3-4 महीने का समय आदर्श है।
समसामयिक विषयों के लिए मुझे कौन सी पुस्तक पढ़नी चाहिए (Current Affairs Sources)
आप upsssc pet exam 2025 हेतु किसी भी कोचिंग की किताब अथवा youtube channel की मदद ले सकते हैं। समसामायिक पत्रिका से भी आप अपनी अच्छी तैयारी कर सकते हैं । कुछ पत्रिकाएं व किताबें निम्नवत हैं :
- आई-दृष्टी
- योजना, कुरुक्क्षेत्र
- प्रतियोगिता दर्पण
- लुसेंट करंट अफेयर्स
क्या UPSSSC PET परीक्षा आवश्यक है (Compulsory or not)
हां, UPSSSC PET उत्तीर्ण करना यूपी ग्रुप-सी भर्तियों के लिए अनिवार्य है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले समय में यू.पी. की सभी group – c की भर्तियां UPSSSC यूपी पीईटी से ही भरी जाएंगी।
क्या UPSSSC PET परीक्षा कठिन है (Is it difficult)
यदि आप नियमित अध्ययन करते हैं, तो यह परीक्षा मध्यम स्तर की है। सही रणनीति से इसे क्रैक किया जा सकता है। अगर आप इस लेख में बतायी बातों को मानकर अपना स्वयं अवलोकन कर रणनीति बनाकर मेहनत करेंगे तो अवश्य ही आप इस परीक्षा में सफल होंगे।
2025 में पेट के फॉर्म कब निकलेंगे
UPSSSC PET 2025 के फॉर्म वर्ष 2025 के लिए निकल चुके हैं। उक्त का विवरण निम्नवत है :-
- आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 14/05/2025
- पंजीकरण का अंतिम दिन : 17/06/2025
- शुल्क जमा करने का अंतिम दिन : 17/06/2025
- गलती ठीक करने का अंतिम दिन : 24/06/2025
निष्कर्ष
UPSSSC PET 2025 ki taiyari kaise karein का जवाब इस लेख में विस्तार से दिया गया है। सही planning, regular practice और mock test के साथ आप इस परीक्षा में success प्राप्त कर सकते हैं। आशा है कि यह लेख आपकी तैयारी में मददगार साबित होगी। अभिनंदन!
Important Links
| UPSSSC Official Website | यहा क्लिक करें |
| इलाहाबाद हाई कोर्ट आरो, एआरओ 2025 की तैयारी कैसे करें | यहा क्लिक करें |
| बीपीएससी एएसओ 2025 परीक्षा की तैयारी कैसे करें | यहा क्लिक करें |
| Telegram Group ज्वाइन करें | यहा क्लिक करें |
This article is based on internet research, contents may not be 100% accurate, also do your own research before taking any decision or deciding anything.
2 thoughts on “UPSSSC यूपी पीईटी 2025 की तैयारी कैसे करें | UPSSSC PET 2025 ki taiyari kaise karein”