12वीं के बाद MPPSC की तैयारी कैसे करें | 12th Ke Baad MPPSC Ki Taiyari Kaise Karen

          Madhya Pradesh Public Service Commission (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) MPPSC की परीक्षा एक प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा है जो मध्य प्रदेश राज्य में विभिन्न administrative posts जैसे डिप्टी कलेक्टर(SDM), DySP, तहसीलदार, आदि के लिए आयोजित की जाती है। यदि आप अभी 12वीं कक्षा पास करके इस परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी होगा। इसमें हम बताएंगे कि 12th Ke Baad MPPSC Ki Taiyari Kaise Karen, कौन-कौन सी best books पढ़नी चाहिए, तैयारी की strategy क्या होनी चाहिए, और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Table of Contents

MPPSC क्या है (What is MPPSC)

 

MPPSC (Madhya Pradesh Public Service Commission) एक सरकारी संस्था (Commission) है जो मध्य प्रदेश राज्य में Civil Services और Administrative posts के लिए exams आयोजित करती है।

MPPSC की योग्यता (Eligibility for MPPSC)

 

        MPPSC eligibility के नाम पे आपसे कोई खास य विशेष प्रकार की योग्यता की मांग नहीं करता है। MPPSC परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक (Graduation) है, जो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मान्य है।

 

  • शैक्षणिक योग्यता(Educational Qualifications): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री।

  • आयु सीमा(Age Limits):

    • सामान्य वर्ग के लिए (General category) : 21 से 40 वर्ष

    • आरक्षित वर्ग (Reserved Categories) : आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट

     

क्या मैं 12 वीं के बाद एमपीपीएससी के लिए आवेदन कर सकता हूं

MPPSC परीक्षा में बैठने के लिए स्नातक (graduation) होना अनिवार्य है, लेकिन 12वीं के बाद आप इसकी तैयारी शुरू कर सकते हैं ताकि आपका बेस मजबूत हो।

MPPSC परीक्षा पैटर्न और सिलेबस (MPPSC Exam Pattern)

MPPSC की परीक्षा तीन चरणों में आयोग द्वारा आयोजित करायी जाती है। इन तीनों पड़ावो को पार कर लेने पर आप MPPSC PCS Officer बन पाते हैं।MPPSC परीक्षा के तीन चरण निम्नवत हैं:

    1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

  • यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट होता है।

  • इसमें दो पेपर होते हैं, दोनों वस्तुनिष्ठ (Objective Type/MCQs) होते हैं।

  • दोनों पेपर 200 marks के होते हैं।

पेपर विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय
Paper 1 सामान्य अध्ययन (General Studies) 100 200 2 घंटे
Paper 2 सामान्य अभिरुचि परीक्षण (CSAT) 100 200 2 घंटे
  • CSAT में न्यूनतम 40% अंक (SC/ST के लिए 30%) लाना अनिवार्य है।

  • यह चरण केवल qualifying होता है। इस पेपर के अंक final merit में नहीं जाड़े जाते।

    2. मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

  • मुख्य परीक्षा वर्णात्मक (Descriptive) होती है।

  • इसमें कुल 6 papers होते हैं।

पेपर विषय अंक समय
पेपर 1 सामान्य अध्ययन – I 300 3 घंटे
पेपर 2 सामान्य अध्ययन – II 300 3 घंटे
पेपर 3 सामान्य अध्ययन – III 300 3 घंटे
पेपर 4 सामान्य अध्ययन – IV 200 3 घंटे
पेपर 5 सामान्य हिंदी 200 3 घंटे
पेपर 6 निबंध लेखन (Essay Writing) 100 2 घंटे

कुल अंक = 1400 marks
मुख्य परीक्षा के अंकों को merit में शामिल किया जाता है।

    3. साक्षात्कार (Interview / Personality Test)

  • अंक: 175 अंक

  • इसमें उम्मीदवार की बौद्धिक क्षमता, व्यवहारिक ज्ञान, समसामयिक घटनाओं की समझ, नेतृत्व क्षमता आदि को परख कर मूल्यांकन किया जाता है।

Final Merit = 1400 (Mains) + 175 (Interview) = 1575 अंक

MPPSC परीक्षा सिलेबस (MPPSC Exam Syllabus)

अगर आप 12th Ke Baad MPPSC Ki Taiyari करना चाहते हैं तो आपको MPPSC परीक्षा का सिलेबस अच्छे से पता होना चाहिए । MPPSC परीक्षा का सिलेबस निम्नवत है :

1. प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस

      पेपर 1: सामान्य अध्ययन

  1. भारतीय इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम

  2. भारत का भूगोल एवं विश्व भूगोल

  3. भारतीय राजनीति एवं शासन व्यवस्था

  4. भारतीय अर्थव्यवस्था

  5. सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण

  6. करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय और मध्य प्रदेश)

  7. मध्य प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, साहित्य, भूगोल, अर्थव्यवस्था

  8. कंप्यूटर ज्ञान और सूचना तकनीक

     पेपर 2: सामान्य अभिरुचि परीक्षण (CSAT)

  1. Basic गणितीय योग्यता (10वीं स्तर)

  2. तार्किक योग्यता और विश्लेषणात्मक क्षमता

  3. निर्णय लेना और समस्या समाधान

  4. सामान्य मानसिक योग्यता

  5. समझबूझ और हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा कौशल

2. मुख्य परीक्षा सिलेबस (Mains Syllabus)

      पेपर 1: General Studies – I

  • भारतीय इतिहास: प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक

  • स्वतंत्रता संग्राम

  • भारतीय संस्कृति

  • विश्व इतिहास

  • भूगोल: भारत एवं मध्य प्रदेश

      पेपर 2:General Studies – II

  • भारतीय संविधान

  • शासन व्यवस्था

  • सामाजिक न्याय

  • अंतर्राष्ट्रीय संबंध

  • मध्य प्रदेश की शासन व्यवस्था

      पेपर 3: General Studies– III

  • भारतीय अर्थव्यवस्था

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • पर्यावरणीय मुद्दे

  • आपदा प्रबंधन

  • सुरक्षा मुद्दे

  • मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था, योजनाएं

      पेपर 4: General Studies – IV (नीतिशास्त्र और मानव मूल्य)

  • नैतिकता और मानव मूल्यों की अवधारणा

  • लोक प्रशासन में नैतिकता

  • ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही

  • कॉर्पोरेट शासन

  • केस स्टडीज

      पेपर 5: सामान्य हिंदी

  • हिंदी व्याकरण

  • अनुवाद

  • संधि, समास

  • अपठित गद्यांश

  • निबंध लेखन

  • पत्र लेखन

      पेपर 6: निबंध लेखन (Essay)

  • समसामयिक विषयों पर दो खंडों में निबंध

  • एक निबंध राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर

  • दूसरा निबंध मध्य प्रदेश आधारित विषय पर

 

एमपीपीएससी सैलरी क्या है (Salary in MPPSC)

            MPPSC (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) के तहत चुने गए अधिकारियों की सैलरी (वेतन) पद के अनुसार अलग-अलग होती है। MPPSC के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के Group-A और Group-B के प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्त किया जाता है, जिनमें अच्छे वेतनमान के साथ अनेक भत्ते (Allowances) और सुविधाएं भी मिलती हैं।

MPPSC के अंतर्गत जो सबसे प्रमुख पद होते हैं, उनमें से कुछ की सैलरी का विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नाम वेतनमान (Pay Scale) ग्रेड पे (Grade Pay) प्रारंभिक कुल सैलरी (प्रतिमाह)
डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) ₹15,600 – ₹39,100 ₹5,400 ₹56,000 – ₹60,000
पुलिस उपाधीक्षक (DSP) ₹15,600 – ₹39,100 ₹5,400 ₹55,000 – ₹58,000
तहसीलदार ₹9,300 – ₹34,800 ₹5,400 ₹45,000 – ₹50,000
विकासखंड अधिकारी (BDO) ₹9,300 – ₹34,800 ₹4600 ₹40,000 – ₹45,000
सहायक संचालक ₹15,600 – ₹39,100 ₹5,400 ₹50,000 – ₹55,000
वाणिज्यिक कर अधिकारी ₹15,600 – ₹39,100 ₹5,400 ₹55,000 – ₹60,000
जिला पंजीयक ₹15,600 – ₹39,100 ₹5,400 ₹55,000 – ₹60,000

     ये सैलरी के स्केल हर साल कुछ ऊपर-नीचे होते रहते हैं । आप MPPSC की official notification को पूरा जरूर पढ़ें, उसमें एमपीपीएससी सैलरी के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जायेगी।

 

12th Ke Baad MPPSC Ki Taiyari Kaise Karen

 

1. सही मानसिकता और लक्ष्य निर्धारण

      सबसे पहले यह तय करें कि आप वाकई MPPSC जैसे कठिन प्रतियोगी परीक्षा के लिए समर्पित हैं। 12वीं के बाद आपके पास लगभग 3 साल होते हैं ग्रेजुएशन के लिए — इस समय का सदुपयोग करके आप एक ठोस आधार तैयार कर सकते हैं।

2. MPPSC परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझें

MPPSC परीक्षा मुख्य रूप से तीन चरणों में होती है:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims):

    • Paper I – सामान्य अध्ययन (General Studies)

    • Paper II – सामान्य अभिरुचि परीक्षण (CSAT)

  • मुख्य परीक्षा (Mains): 6 पेपर्स होते हैं (4 GS + 1 Hindi + 1 Essay)

  • साक्षात्कार (Interview): 175 अंक

सिलेबस की गहराई से समझ जरूरी है क्योंकि 12वीं के बाद आपको वही विषयों को पढ़ना है जो MPPSC में आते हैं – जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, करंट अफेयर्स आदि।

3. ग्रेजुएशन में उपयोगी विषय चुनें

12वीं के बाद जब आप ग्रेजुएशन के लिए कोर्स चुनें, तो Arts Side एक अच्छा विकल्प हो सकता है जिसमें आप इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल जैसे विषय ले सकते हैं। ये सभी विषय MPPSC के मुख्य सिलेबस में आते हैं।

Tips:

  • BA + MPPSC की तैयारी का कॉम्बो बहुत कारगर होता है।

  • Commerce या Science स्ट्रीम वाले छात्र भी तैयारी कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अतिरिक्त पढ़ाई करनी होती है।

MPPSC के लिए आवश्यक किताबें और स्रोत (Books for Beginners)

 

    प्रारंभिक परीक्षा के लिए:

  • NCERT की किताबें (6th-12th): इतिहास, भूगोल, विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र

  • Lucent’s – सामान्य ज्ञान

  • MP Current Affairs: MP सरकार की योजनाएं, MP के बजट, MP का इतिहास व भूगोल

  • Spectrum – आधुनिक भारत का इतिहास

  • Polity : M. Laxmikanth

  • Geography : GC Leong या NCERT

     करंट अफेयर्स के लिए:

  • दैनिक समाचार पत्र (Dainik Jagran, The Hindu)

  • MPPSC-specific monthly magazine (Chronicle, Drishti, Vision IAS)

MPPSC की पढ़ाई की रणनीति (Study Plan for MPPSC after 12th)

अब इस लेख में हम बात करेंगे कि 12th Ke Baad MPPSC Ki Taiyari Ke liye best books के बारे में

    साल 1: बुनियादी तैयारी (Basic Preparation)

  • NCERT किताबें पढ़ना शुरू करें (6th से 12th तक)

  • समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालें

  • बेसिक नोट्स बनाएं

  • राज्य से जुड़ी जानकारी जैसे MP का इतिहास, कला-संस्कृति पर ध्यान दें

     साल 2: Advanced Study + Test Series

  • Standard books (Laxmikanth, Spectrum) शुरू करें

  • पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें

  • मॉक टेस्ट देना शुरू करें

  • उत्तर लेखन (Answer Writing) की प्रैक्टिस करें

     साल 3: फुल रिवीजन और मेंस की तैयारी

  • Prelims के साथ-साथ Mains पर फोकस करें

  • Essay लिखने की प्रैक्टिस करें

  • इंटरव्यू के लिए डेली करंट अफेयर्स अपडेट रहें

 

MPPSC की तैयारी के लिए कोचिंग जरूरी है या नहीं (coaching necessary or not)

      यह पूरी तरह से आपकी स्वयं की क्षमता और आत्मअनुशासन पर निर्भर करता है। अगर आप खुद से पढ़ने में सक्षम हैं और आपके पास इंटरनेट का अच्छा उपयोग करने की आदत है तो कोचिंग अनिवार्य नहीं है। आप खुद से भी 12th Ke Baad MPPSC Ki Taiyari कर सकते हैं।

   लेकिन, यदि आपको गाइडेंस चाहिए, उत्तर लेखन में मदद चाहिए या टाइम मैनेजमेंट में कठिनाई है तो एक अच्छी MPPSC Coaching join कर सकते है। 

MPPSC की तैयारी करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • सतत अध्ययन(Consistent Study): एक दिन पढ़ना और तीन दिन छोड़ना — इस पैटर्न से सफलता नहीं मिलेगी। रोजाना पढ़ाई करें।

  • नोट्स बनाएं(Notes Making): अपने शब्दों में concise और effective notes बनाएं, जो revision में काम आएं।

  • स्मार्ट वर्क करें(smart work): पूरी-पूरी किताबें याद करने से बेहतर है कि syllabus के अनुसार topic wise पढ़ाई करें।

  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र(Previous year questions): ये आपके लिए direction का कार्य करेंगे।

MPPSC पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: क्या 12वीं के बाद MPPSC की तैयारी की जा सकती है?

उत्तर: हां, बिल्कुल। 12वीं के बाद आपके पास 3 साल होते हैं जिसमें आप मजबूत आधार बनाकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Q2: MPPSC की परीक्षा कितनी कठिन होती है?

उत्तर: यह परीक्षा कठिन जरूर होती है लेकिन सही रणनीति, अनुशासन और समर्पण से इसे पास किया जा सकता है।

Q3: MPPSC की तैयारी के लिए कौन सा विषय सबसे अच्छा होता है?

उत्तर: अगर आप BA कर रहे हैं तो राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, भूगोल जैसे विषय उपयोगी रहते हैं।

Q4: MPPSC में कितने प्रयास मिलते हैं?

उत्तर: प्रयासों की कोई सीमा नहीं है, बस आयु सीमा के भीतर रहना अनिवार्य है।

निष्कर्ष (Conclusion)

      MPPSC की तैयारी एक लंबी यात्रा है। यदि आप 12th Ke Baad MPPSC Ki Taiyari को लेकर गंभीर हो जाते हैं, तो आपके पास competitors से आगे निकलने का शानदार अवसर होता है। सही विषय चुनें, रोज पढ़ाई करें, करंट अफेयर्स से अपडेट रहें और खुद पर विश्वास बनाए रखें। सफलता जरूर मिलेगी। 

Important Links

 

MPPSC Official Website यहा क्लिक करें
UPSSSC यूपी पीईटी 2025 की तैयारी कैसे करें यहा क्लिक करें
12वीं के बाद RPSC RAS की तैयारी कैसे करें यहा क्लिक करें
Telegram Group ज्वाइन करें यहा क्लिक करें

This article is based on internet research, contents may not be 100% accurate, also do your own research before taking any decision or deciding anything.