12th Ke Baad IAS Kaise Bane : भारत में IAS (Indian Administrative Service) अधिकारी बनना न केवल एक प्रतिष्ठित करियर विकल्प है, बल्कि देश की सेवा करने का एक सशक्त माध्यम भी है। बहुत से छात्र 12वीं के बाद ही यह सपना देखने लगते हैं कि वो भविष्य में एक मजबूत और ईमानदार IAS अधिकारी बनें। इस लेख में हम विस्तार से बताएंगे कि IAS कैसे बनें, कौन-से सब्जेक्ट्स चुनें, क्या योग्यता चाहिए, क्या तैयारी करें और कितने साल पढ़ाई करनी पड़ती है व 12th के बाद आईएएस कैसे बनें ।
IAS बनने के लिए कितने साल पढ़ाई करनी पड़ती है
IAS बनने के लिए कम से कम ग्रेजुएशन (स्नातक) तक की पढ़ाई करनी अनिवार्य है। 12वीं के बाद, आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री लेनी होगी। इसके बाद UPSC परीक्षा देनी होती है। यदि आप UPSC Civil Services की परीक्षा अच्छे अंको के साथ पास कर लेते हैं तो आप आईएएस अधिकारी बन सकते हैं।
कुल मिलाकर, 12वीं के बाद 3 साल की ग्रेजुएशन + 1-2 साल की UPSC तैयारी, यानी लगभग 4 से 5 साल की मेहनत लग सकती है।
IAS की पढ़ाई कहां होती है
IAS बनने के लिए अलग से कोई कॉलेज नहीं होता। आपको UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) की सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होती है। परीक्षा पास करने के बाद, IAS के लिए चयनित उम्मीदवारों को मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) मसूरी में ट्रेनिंग दी जाती है।
इस प्रशिक्षण के दौरान आपको बहुत सी ऐसी चीजें सिखाई जाती है जो आपकी आईएएस की नौकरी कै दौरान काफी काम आती हैं।
12वीं के बाद आईएएस बनने के लिए क्या करना होगा
12वीं के बाद IAS बनने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
-
किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करें (Arts, Science या Commerce कोई भी)।
-
ग्रेजुएशन के दौरान या बाद में UPSC CSE (Civil Services Exam) की तैयारी शुरू करें।
-
UPSC CSE पास करके रैंक के अनुसार IAS सेवा में चुने जाएं।
IAS करने के लिए 12 में कितने परसेंट चाहिए
UPSC IAS के लिए 12वीं में कोई विशेष परसेंट नहीं चाहिए किन्तु आपको कोशिश करनी है कि आप जितना अच्छा कर सकें। इससे आपके इन्टरविय्यू में एक अच्छा प्रभाव पड़ता है।
IAS की तैयारी कैसे करें
12th Ke Baad IAS Kaise Bane के इस लेख में अब हम बात करेंगे कि आईएएस की तैयारी के लिए आपको किन बिंदुओं पर ध्यान देना होगा:
-
NCERT की किताबें (कक्षा 6 से 12 तक की) अच्छे से पढ़ें।
-
करंट अफेयर्स के लिए The Hindu या Indian Express अखबार पढ़ें।
-
स्टैंडर्ड बुक्स जैसे Polity के लिए Laxmikant, History के लिए Spectrum, Geography के लिए G.C. Leong पढ़ें।
-
मॉक टेस्ट, प्रीवियस ईयर पेपर्स और नोट्स बनाना जरूरी है।
- यदि आप यूपीएससी परीक्षा 2026 की रणनीति जानना चाहते हैं तो आप यहां click करके ले सकते हैं।
IAS की तैयारी में कितना खर्च आता है
12th ke baad IAS ki taiyari में कितना खर्च आयेगा ये आपकी तैयारी की प्रकृिया पर निर्भर करता है। यदि आप स्वतंत्र रूप से सेल्फ स्टडी करते हैं, तो सालाना खर्च लगभग ₹20,000 – ₹30,000 के बीच हो सकता है (किताबें, टेस्ट सीरीज़ आदि)।
अगर आप किसी UPSC Ki Coaching से तैयारी करते हैं, तो ये खर्च ₹1 लाख से ₹2.5 लाख तक भी हो सकता है।
1 साल में कितने IAS बनते हैं
UPSC Civil Services Exam में औसतन 1000 पदों पर चयन होता है। जिसमें से हर साल UPSC के माध्यम से लगभग 100 से 150 अभ्यर्थियों को IAS के लिए चुना जाता है। यह संख्या रिक्त पदों और सरकार की आवश्यकताओं के अनुसार बदलती रहती है।
IAS की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है
IAS Officer की Salary प्रारंभिक सैलरी ₹56,100 प्रति माह होती है (Level 10 पे स्केल के अनुसार)। इसमें DA, HRA, TA आदि जोड़ने के बाद कुल वेतन ₹70,000 – ₹1,00,000 तक हो सकता है। आईएएस की सैलरी काफी अन्य चीजों पर भी निर्भर करती है जो समय और स्थान के हिसाब से परिवर्तित होती रहती है।
IAS का फॉर्म कब निकलता है 2025 में
UPSC हर साल फरवरी – मार्च में सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का नोटिफिकेशन जारी करता है।
-
2025 में, UPSC CSE Civil Services का फॉर्म फरवरी 2025 में आने की संभावना है।
-
परीक्षा का आयोजन जून 2025 में होगा (Prelims), और Mains सितंबर–अक्टूबर में।
IAS के लिए कितना रैंक चाहिए
UPSC IAS में चयन के लिए रैंक आपकी कैटेगरी पर निर्भर करता है:
-
General Category – लगभग रैंक 100 तक
-
OBC – 150–400 तक
-
SC/ST – 450–600 तक
(हर साल यह थोड़ा बदल सकता है)
IAS बनने के लिए कौन सा सब्जेक्ट पढ़ना चाहिए
12th ke baad IAS banane के लिए कोई भी विषय चुन सकते हैं, लेकिन Arts के विषय जैसे राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, भूगोल आपको UPSC में मदद कर सकते हैं क्योंकि ये सिलेबस से मिलते-जुलते हैं।
12th Ke Baad IAS Kaise Bane hindi mein
IAS बनने के लिए step by step process:
-
12वीं के बाद ग्रेजुएशन करें।
-
UPSC CSE परीक्षा के तीनों चरण – Prelims, Mains, Interview पास करें।
-
रैंक के अनुसार IAS के लिए चयन हो।
-
LBSNAA मसूरी में ट्रेनिंग लें।
-
ट्रेनिंग के बाद IAS के रूप में नियुक्ति मिले।
IAS के लिए पहले कौन सी पढ़ाई करें
12वीं के बाद आप IAS किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन कर सकते हैं – Arts, Commerce, या Science। हालांकि, यदि आप Arts लेते हैं तो यह आपको UPSC की तैयारी में लाभ दे सकता है।
IAS बनने के लिए कौन सा सब्जेक्ट लेना पड़ता है
IAS बनने के लिए कोई अनिवार्य सब्जेक्ट नहीं है। लेकिन UPSC परीक्षा के लिए General Studies और एक वैकल्पिक विषय (Optional Subject) पढ़ना होता है। छात्र आमतौर पर सामाजिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल जैसे विषयों को चुनते हैं।
IAS बनने के लिए कितने नंबर चाहिए
UPSC की परीक्षा में कुल अंक 2025 (Mains + Interview) होते हैं।
-
IAS के लिए सामान्यतः 950–1050 अंक प्राप्त करने होते हैं।
-
यह हर साल कट-ऑफ और प्रतियोगिता के आधार पर थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।
IAS बनने के लिए कितने पेपर देने पड़ते हैं
UPSC CSE Civil Services के तीन चरण होते हैं:
-
Preliminary Exam – 2 पेपर (Objective Type)
-
Mains Exam – 9 पेपर (Written)
-
Interview/Personality Test – 275 अंक का इंटरव्यू
IAS की तैयारी के लिए कौन सी बुक पढ़ें
IAS की तैयारी के लिए निम्न बुक पढ़ें :
-
NCERTs (कक्षा 6 से 12) – History, Geography, Economics, Polity
-
Polity – M. Laxmikanth
-
History – Spectrum
-
Geography – GC Leong
-
Economy – Ramesh Singh
-
Ethics – Lexicon या Subbarao
-
Current Affairs – Yojana, PIB, The Hindu
IAS बनने के लिए वजन कितना होना चाहिए
IAS के लिए कोई निर्धारित वजन नहीं होता, लेकिन उम्मीदवार का वजन BMI (Body Mass Index) के अनुसार फिट और संतुलित होना चाहिए। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी तैयारी के दौरान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
IAS में कितनी हाइट चाहिए
IAS के लिए कोई निर्धारित हाइट नहीं होता, लेकिन उम्मीदवार को अपने स्वास्थ्य पर भी तैयारी के दौरान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
12वीं के बाद आईएएस की तैयारी कैसे करें
अगर आप 12वीं के बाद से ही आईएएस (Indian Administrative Service) बनने का सपना देख रहे हैं, तो ये सपना मेहनत, धैर्य और सही दिशा में तैयारी से सच किया जा सकता है। आईएएस अधिकारी बनने के लिए UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) पास करनी होती है। यहां हम 12वीं के बाद से ही UPSC CSE की तैयारी को लेकर एक स्पष्ट रणनीति और दिशा बता रहे हैं।
1. ग्रेजुएशन के विषय का चयन सोच-समझकर करें
12वीं के बाद आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) करना जरूरी होता है। UPSC में कोई भी विषय रखने की अनुमति है, परंतु बेहतर होगा कि आप ऐसे विषय का चयन करें जो UPSC के General Studies या Optional Subject में मदद करे जैसे –
-
राजनीति विज्ञान (Political Science)
-
इतिहास (History)
-
समाजशास्त्र (Sociology)
-
भूगोल (Geography)
-
अर्थशास्त्र (Economics)
2. NCERT से करें शुरुआत
UPSC CSE की तैयारी की मजबूत नींव बनाने के लिए कक्षा 6 से 12 तक की NCERT किताबें बेहद जरूरी होती हैं। खासतौर पर इतिहास, भूगोल, विज्ञान, राजनीति और अर्थशास्त्र की किताबों को अच्छे से पढ़ें। ये किताबें आपकी बुनियादी समझ को मजबूत करती हैं।
3. समसामयिक घटनाओं (Current Affairs) पर ध्यान दें
UPSC CSE IAS की तैयारी का एक बड़ा हिस्सा करंट अफेयर्स होता है। 12वीं के बाद से ही नियमित रूप से प्रतिष्ठित अखबार जैसे ‘The Hindu’ या ‘Indian Express’ पढ़ने की आदत डालें। साथ ही, मासिक पत्रिकाएं जैसे ‘Yojana’, ‘Kurukshetra’, और ‘Pratiyogita Darpan’ भी उपयोगी होती हैं।
4. उत्तर लेखन अभ्यास (Answer Writing Practice) करें
UPSC Mains में उत्तर लेखन कला बेहद महत्वपूर्ण होती है। 12वीं के बाद से ही उत्तर लेखन की प्रैक्टिस शुरू करें। किसी भी विषय पर 150 से 250 शब्दों में उत्तर लिखने का अभ्यास करें। इससे समय के साथ आपकी विश्लेषणात्मक क्षमता और प्रस्तुति शैली बेहतर होगी।
5. एक सही मार्गदर्शन और टाइम टेबल बनाएं
सिविल सेवा परीक्षा लंबी और जटिल होती है, इसलिए सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी होता है। किसी अच्छे मेंटर, ऑनलाइन कोर्स या कोचिंग से सहायता ले सकते हैं। साथ ही एक यथार्थवादी टाइम टेबल बनाएं और उसका अनुशासनपूर्वक पालन करें।
6. मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें
12th ke baad ias की परीक्षा में सफल होने के लिए मॉक टेस्ट सीरीज और पिछले वर्षों के पेपर बेहद जरूरी हैं। इससे परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों की प्रकृति की समझ बेहतर होगी।
7. मानसिक और शारीरिक फिटनेस बनाए रखें
रोज़ाना योग, दौड़, और एक्सरसाइज करें ताकि जब चयन हो, तो आप फिजिकल टेस्ट में भी पास हों। साथ ही मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और मेडिटेशन की आदत डालें।
निष्कर्ष(12th के बाद आईएएस की तौयारी कैसे करें):
IAS बनने का सपना बड़ा है, लेकिन इसे पाने का रास्ता भी पूरी मेहनत, समर्पण और रणनीति से भरा हुआ है। अगर आप 12वीं के बाद से ही सही दिशा में पढ़ाई और तैयारी शुरू करते हैं, तो आप निश्चित रूप से इस मुकाम को हासिल कर सकते हैं। याद रखें – UPSC एक मैराथन है, स्प्रिंट नहीं। संयम और अनुशासन से ही सफलता मिलती है।
This article is based on internet research, contents may not be 100% accurate, also do your own research before taking any decision or deciding anything.