12वीं के बाद बीपीएससी की तैयारी कैसे करें | 12th ke baad bpsc ki taiyari kaise kare

12th ke baad bpsc ki taiyari kaise kare: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा देश व बिहार की सबसे प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो प्रशासनिक सेवाओं (Administrative Services) में करियर बनाना चाहते हैं। बहुत से छात्र 12वीं के बाद ही इस परीक्षा की तैयारी करने का मन बना लेते हैं, लेकिन उन्हें यह स्पष्ट जानकारी नहीं होती कि शुरुआत कहां से और कैसे करें। यह लेख खास उन्हीं छात्रों के लिए है जो 12वीं के बाद BPSC की तैयारी शुरू करना चाहते हैं।

BPSC का कोर्स कितने साल का होता है

 

         बीपीएससी का कोई निर्धारित “कोर्स” नहीं होता, लेकिन यदि आप 12वीं के बाद से तैयारी शुरू करते हैं तो आपको तीन साल का समय मिलता है, जो graduation के दौरान होता है। इस दौरान आप NCERT किताबों, करंट अफेयर्स, और सामान्य अध्ययन की मजबूत नींव बना सकते हैं।
          यदि आप स्नातक के बाद BPSC की तैयारी शुरू करते हैं, तो 1.5 से 2 साल का समर्पित अध्ययन आमतौर पर पर्याप्त होता है।

BPSC के लिए क्या योग्यता चाहिए

 

BPSC परीक्षा के लिए आपको कोई विशेष / अलग से योग्यता प्राप्त करने की आवश्यक्ता नहीं है, BPSC परीक्षा के लिए आवश्यक शैक्षणिक और अन्य योग्यताएं निम्नलिखित हैं:

  • शैक्षणिक योग्यता: भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री।

  • आयु सीमा:

    • सामान्य वर्ग: 20 से 37 वर्ष

    • OBC वर्ग/महिला: 40 वर्ष

    • SC/ST वर्ग: 42 वर्ष

केवल शैक्षणिक योग्यता ही काफी नहीं है। एक सफल बीपीएससी अभ्यर्थी में कुछ आवश्यक गुण होने चाहिए:

  • सामान्य ज्ञान की समझ

  • करंट अफेयर्स की जानकारी

  • निबंध और उत्तर लेखन कौशल

  • तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक क्षमता

  • समय प्रबंधन और अनुशासन

इन सभी गुणों का विकास आप 12वीं के बाद से ही नियमित अभ्यास और पढ़ाई के माध्यम से कर सकते हैं।

BPSC में कितने सब्जेक्ट होते हैं

 

12th ke baad bpsc ki taiyari kaise kare के इस लेख में अब हम देखेंगे कि BPSC में कितने सब्जेक्ट होते हैं । BPSC परीक्षा तीन चरणों में होती है – प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू।

1. प्रीलिम्स में विषय:

  • सामान्य अध्ययन (General Studies): 150 अंक, वस्तुनिष्ठ प्रकार

2. मुख्य परीक्षा (Mains) के पेपर:

पेपर विषय अंक
पेपर I सामान्य हिंदी 100 (क्वालीफाइंग)
पेपर II सामान्य अध्ययन I 300
पेपर III सामान्य अध्ययन II 300
पेपर IV वैकल्पिक विषय 300

3. इंटरव्यू: 120 अंक

इस तरह मुख्य परीक्षा में तीन मेरिट-निर्धारित पेपर और एक क्वालीफाइंग पेपर होता है।

BPSC की कौन सी बुक पढ़ें

 

12वीं के बाद बीपीएससी की तैयारी के लिए निम्नलिखित किताबें सबसे उपयुक्त मानी जाती हैं:

NCERT की किताबें:

  • इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र (6वीं से 12वीं तक)

 

अन्य प्रमुख किताबें:

  • Lucent’s सामान्य ज्ञान – संपूर्ण सामान्य ज्ञान के लिए

  • M. Laxmikanth की “भारतीय राजनीति” – संविधान और राजनीति के लिए

  • Spectrum की “आधुनिक भारत का इतिहास”

  • GC Leong की “भूगोल” – भौतिक भूगोल के लिए

  • Vision IAS या Drishti IAS की मासिक करेंट अफेयर्स मैगज़ीन

BPSC कौन-कौन सी जॉब आती है

 

BPSC परीक्षा के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं। प्रमुख पदों में शामिल हैं:

  • Deputy Collector (उप कलेक्टर)

  • DSP (Deputy Superintendent of Police)

  • BDO (खण्ड विकास अधिकारी)

  • Revenue Officer(राजस्व अधिकारी)

  • Assistant Commissioner(असिस्टेंट कमिश्नर)

  • Labor Superintendent(लेबर सुप्रीटेंडेंट

  • District Minority Welfare Officer(जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी)

  • Rural Development Officer(ग्राम विकास अधिकारी)

इन सभी पदों में आपको उच्च प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलता है।

बीपीएससी में रैंक 1 पद क्या है

 

BPSC परीक्षा में रैंक 1 प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को Deputy Collector (DC) या Sub-Divisional Magistrate (SDM) का पद दिया जाता है। यह पद न केवल प्रतिष्ठित होता है बल्कि समाज और प्रशासन पर सीधा प्रभाव डालने वाला होता है।

 हाल के समय में यह भी देखा गया है कि वे विद्यार्थी जिन्हें वर्दी से विशेष लगाव होता है वे कई बार डिप्टी कलेक्टर से ऊपर डिप्टी एसपी को भरते हैं। यह पूर्णतया आप पर निर्भर करता है कि आप किस पद को बीपीएससी में रैंक 1 पद मानते हैं।

बीपीएससी कितनी बार दे सकते हैं

 

BPSC परीक्षा में बैठने की कोई निश्चित प्रयास सीमा नहीं है, लेकिन आयु सीमा के अंदर आप जितनी बार चाहें, उतनी बार परीक्षा दे सकते हैं। यह छूट आपके श्रेणी (Category) पर निर्भर करती है।

उदाहरण:

  • सामान्य वर्ग: लगभग 6 से 7 बार (37 वर्ष तक)

  • OBC वर्ग: लगभग 8 से 9 बार

  • SC/ST वर्ग: 10+ बार

आपको लेकिन बीपीएससी को कम से कम प्रयासों में पास करने का प्रयास करना चाहिए जिससे आपको जल्द से जल्द उच्च पदों पर जाने का अवसर प्राप्त हो।

 

बीपीएससी में सबसे अच्छी नौकरी कौन सी है

 

BPSC के अंतर्गत सबसे प्रतिष्ठित और पसंदीदा नौकरी है Deputy Collector (SDM) और DSP (Police)। ये पद न केवल उच्च अधिकार प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में अत्यधिक सम्मान भी दिलाते हैं। इसके अलावा, ये पद भविष्य में IAS/IPS के समकक्ष पदों पर प्रोन्नति के अवसर भी प्रदान करते हैं।

बीपीएससी का एग्जाम कौन दे सकता है

 

BPSC की परीक्षा कोई भी भारतीय नागरिक दे सकता है, बशर्ते वह निम्नलिखित शर्तें पूरी करता हो:

  • शैक्षणिक योग्यता: स्नातक डिग्री

  • आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 37 (SC/ST के लिए 42)

  • राष्ट्रीयता: भारतीय होना आवश्यक है

बिहार के निवासी होने से कुछ पदों में प्राथमिकता या आरक्षण मिल सकता है, लेकिन अन्य राज्य के छात्र भी इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। किन्तु अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को समान्य के तौर पर ही परीक्षा देने का अवसर मिलेगा व किसी विशेष समुदाय से होने का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। अधिक जानकारी हेतु official notification जरूर पढ़ें।

12वीं के बाद बीपीएससी की तैयारी कैसे करें

अब हम सब इस लेख के सबसे महत्वपूर्ण भाग में प्रवेश कर रहे हैं । अब इस लेख में हम बात करेंगे कि 12th ke baad bpsc ki taiyari kaise kare :-

1. पाठ्यक्रम को समझें (Syllabus Understanding)

      BPSC की तैयारी की शुरुआत सही दिशा में तभी हो सकती है जब आपको परीक्षा का  BPSC Syllabus 2025 स्पष्ट हो। BPSC Prelims और  BPSC Mains दोनों परीक्षाओं का अपना-अपना विस्तृत सिलेबस होता है। इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

2. पिछले प्रश्न पत्र हल करें (Solve BPSC PYQs)

      BPSC के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करना 12वीं के बाद BPSC की तैयारी का सबसे प्रभावी तरीका है। इससे आप प्रश्नों के प्रकार, स्तर और दोहराए गए टॉपिक्स को पहचान सकते हैं।

      मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर लेखन की तैयारी करते समय भी पुराने प्रश्नों से प्रैक्टिस करें। यह अभ्यास परीक्षा में आत्मविश्वास बढ़ाने और समय प्रबंधन करने में मदद करेगा।

3. NCERT से शुरुआत करें

        NCERT की किताबें प्रतियोगी परीक्षाओं की बुनियादी तैयारी के लिए सबसे भरोसेमंद स्रोत हैं। खासकर कक्षा 6 से 12 तक की इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र और विज्ञान की किताबें।

     इनसे पढ़ाई करने से विषयों की मूल अवधारणाएं (concepts) स्पष्ट होती हैं साथ ही 12th ke baad BPSC ki taiyari करने में काफी सहायता मिलती है।

4. समाचार और करंट अफेयर्स (Current Affairs)

     BPSC में करंट अफेयर्स की भूमिका हर साल बढ़ रही है। राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय घटनाएं जैसे नीति, बजट, पुरस्कार, योजनाएं और वैज्ञानिक प्रगति पूछी जाती हैं। इसके लिए आपको नियमित रूप से दैनिक अखबार पढ़ने की आदत डालनी चाहिए।

     बिहार राज्य की समसामयिक घटनाओं, योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि BPSC Exam में राज्य-विशेष प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं।

5. विषयवार नोट्स बनाएं (Subject wise Notes)

       हर विषय के लिए छोटे और संक्षिप्त नोट्स बनाना बहुत जरूरी है। इससे रिवीजन आसान हो जाता है और परीक्षा से पहले समय बचता है। ये नोट्स सिलेबस के अनुसार होने चाहिए, ताकि कोई टॉपिक छूटे नहीं।

      नोट्स में बुलेट पॉइंट्स, फ्लो चार्ट, समय रेखा (Timeline) और टेबल्स का इस्तेमाल करें। इससे जानकारी जल्दी याद होती है और उत्तर लेखन में भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की जा सकती है।

6. समय प्रबंधन करें(Time Management)

12th ke baad bpsc ki taiyari में सबसे बड़ी चुनौती है – समय का सही उपयोग। पढ़ाई का एक व्यावहारिक और संतुलित टाइम टेबल बनाएं जिसमें सभी विषयों को उचित समय मिले।

दिन को इस तरीके से manage करें कि आपकी कालेज की पढ़ाई व बीपीएससी की पढ़ाई साथ-साथ चलती रहे।

7. निरंतरता बनाए रखें

अंत में, 12वीं के बाद बीपीएससी की तैयारी कैसे करें के इस लेख में सबसे जरूरी है – निरंतरता। बीच-बीच में रुकावट आने से पढ़ाई का प्रवाह टूट जाता है और आत्मविश्वास भी डगमगाने लगता है।

हर दिन थोड़ा-थोड़ा पढ़ना, लेकिन नियमित पढ़ना सबसे कारगर होता है। अपने लक्ष्य को याद रखें और खुद को प्रेरित करते रहें। बीच-बीच में खुद को आराम देने के लिए हल्की फुर्सत भी जरूरी है।

 

निष्कर्ष (Conclusion)

 

12वीं के बाद BPSC की तैयारी शुरू करना एक शानदार निर्णय हो सकता है यदि आप एक स्पष्ट योजना के साथ काम करें। स्नातक के तीन वर्षों को आप प्रभावी रूप से बीपीएससी सिलेबस, NCERT अध्ययन, करंट अफेयर्स, और उत्तर लेखन में सुधार के लिए प्रयोग कर सकते हैं। इस लेख में बताए गए सभी उपशीर्षकों को ध्यान में रखते हुए, आप एक सफल रणनीति बना सकते हैं और आने वाले वर्षों में BPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Important Links

 

BPSC Official Website  

यहा क्लिक करें

 

12वीं के बाद MPPSC की तैयारी कैसे करें  

यहा क्लिक करें

 

 

71वीं BPSC की तैयारी कैसे करें

 

यहा क्लिक करें
 

Telegram Group ज्वाइन करें

 

यहा क्लिक करें

 

 

This article is based on internet research, contents may not be 100% accurate, also do your own research before taking any decision or deciding anything.

Leave a Comment